Nokia 106 (2018) फीचर फोन लॉन्च, जानें सारी खासियतें

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अपने प्रशंसकों के लिए नया Nokia 106 (2018) फीचर फोन लॉन्च किया है। नया फीचर फोन Nokia 106 का अपग्रेड है जिसे अगस्त 2013 में लॉन्च किया गया था।

Nokia 106 (2018) फीचर फोन लॉन्च, जानें सारी खासियतें
ख़ास बातें
  • Nokia 106 (2018) को रूसी मार्केट में 1,590 रूबल में बेचा जाएगा
  • नोकिया 230 के दो नए कलर वेरिएंट भी मार्केट में उतारे गए
  • 1..8 इंच का क्यूक्यूवीजीए टीएफटी डिस्प्ले है नोकिया 106 (2018) में
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अपने प्रशंसकों के लिए नया Nokia 106 (2018) फीचर फोन लॉन्च किया है। नया फीचर  फोन Nokia 106 का अपग्रेड है जिसे अगस्त 2013 में लॉन्च किया गया था। यह मजबूत पॉलीकार्बोनेट बिल्ड के साथ आता है। दावा किया गया है कि नए नोकिया 106 (2018) की बनावट ऐसी है जिस कारण से इसका इस्तेमाल सहूलियत भरा है। नए Nokia फोन के बारे में 21 दिन के स्टैंडबाय टाइम या 15 घंटे तक के टॉक टाइम का दावा है।
 

Nokia 106 (2018) की कीमत

Nokia 106 (2018) को रूसी मार्केट में 1,590 रूबल (करीब 1,700 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन डार्क ग्रे रंग में आता है। फिलहाल, नए Nokia 106 को भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

याद रहे कि नोकिया 106 को भारतीय मार्केट में 2013 में 1,399 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह ब्लैक, रेड और व्हाइट रंग आता है।
 

Nokia 106 (2018) स्पेसिफिकेशन और फीचर

Nokia 6 (2018) में नाइट्रो रेसिंग, डेंजर डैश और टेट्रिस जैसे ट्राय एंड बाय गेम्स पहले से इंस्टॉल हैं। इसके अलावा फोन में क्लासिक Snake Xenzia गेम भी है। इसके अलावा Nokia ने दावा किया है कि इस फोन में 2000 कॉन्टेक्ट और 500 एसएमएस स्टोर किए जा सकते हैं।

डुअल-सिम नोकिया 106 (2018) में 1.8 इंच का क्यूक्यूवीजीए (160x120 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक एमटी6261डी प्रोसेसर के साथ 4 एमबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज भी 4 एमबी है। फोन में चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। इसके साथ 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। एफएम रेडियो और एलईडी फ्लैशलाइट भी इस फोन का हिस्सा हैं। नोकिया के इस फीचर की बैटरी 800 एमएएच की है। और इसका डाइमेंशन 111.15 x 49.5 x 14.4 मिलीमीटर है।

Nokia 106 (2018) के साथ एचएमडी ग्लोबल ने 2015 में लॉन्च किए गए नोकिया 230 के दो नए कलर वेरिएंट भी मार्केट में उतारे हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »