Nokia 1 को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई (गो एडिशन) अपडेट

HMD Global का कहना है कि नोकिया 1 एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट पाने वाला नोकिया स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का आखिरी प्रोडक्ट है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जून 2019 17:39 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ लॉन्च हुआ था Nokia 1
  • नोकिया 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है
  • नोकिया 1 की बैटरी 2150 एमएएच की है
Nokia 1 को एंड्रॉयड पाई (गो एडिशन) अपडेट मिलना शुरू हो गया है। रोलआउट की प्रक्रिया करीब दो दिनों की है। हम आपको अपडेट को वाई-फाई पर ही डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। Nokia 1, लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट पाने वाला एचएमडी ग्लोबल की पोर्टफोलियो का आखिरी स्मार्टफोन है। Nokia 1 को बीते साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। इसे मार्च 2018 में भारत लाया गया था। इस फोन की कीमत अप्रैल महीने में ही कम हुई थी। अब इस हैंडसेट को 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nokia 1 को आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ लॉन्च किया गया था। अब इसे एंड्रॉयड पाई (गो एडिशन) सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है। अपडेट अपने साथ कई नए फीचर्स लेकर आता है। जैसे कि नया इंटरफेस और गूगल ऐप्स के लाइट वर्ज़न। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है। आप सेटिंग्स मेन्यू में जाकर अपडेट की जांच मैनुअली कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, अपडेट को वाई-फाई पर ही डाउनलोड करें और इस दौरान फोन को चार्ज पर रखना ना भूलें।
Advertisement

HMD Global का कहना है कि नोकिया 1 एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट पाने वाला नोकिया स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का आखिरी प्रोडक्ट है। एचएमडी ग्लोबल के प्रमुख प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने कहा कि नोकिया 1 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने के बाद मार्केट में मात्र 80 डॉलर वाला नोकिया फोन भी एंड्रॉयड पाई अपडेट पा चुका है। एचएमडी ग्लोबल ने इंडस्ट्री की सोच बदल दी है। अब सस्ते फोन खरीदने वाले ग्राहक पुराने ओएस इस्तेमाल करने के लिए मजबूर क्यों हों।
 

Nokia 1 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 1 में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा। इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस है और साथ में एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है।
Advertisement

नोकिया 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।

बैटरी 2150 एमएएच की है। इसके बारे में 9 घंटे तक की टॉक टाइम और 15 दिन तक की स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 133.6x67.78x9.5 मिलीमीटर है। बॉक्स में एक हेडसेट भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and good-looking
  • Durable
  • Bad
  • Weak cameras
  • Poor performance
  • Mediocre battery life
  • Android Go is a work in progress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.