अगले आईफोन में हो सकता है 3 जीबी रैम, वीडियो से हुआ डिज़ाइन का खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 18:41 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन के बड़े वेरिएंट में ज्यादा रैम दिया जा सकता है
  • बड़े आईफोन वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है
  • ऐप्पल सितंबर में लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है
कहा जा रहा है कि अगले आईफोन में डिज़ाइन के तौर पर बहुत मामूली बदलाव किया जाएगा। और इसकी भरपाई के लिए ऐप्पल इसके हार्डवेयर को मजबूत बना रही है। पिछले कुछ समय से आने वाले आईफोन में 3 जीबी रैम होने की खबरें हैं और एक ताजा लीक में भी इसे दोहराया गया है। इसके अलावा एक नए वीडियो में आईफोन के बड़े वेरिएंट को भी दिखाया गया है।

सूत्रों के हवाले से डिजिटाइम्स ने रिपोर्ट दी है कि आईफोन 2016 में 2 जीबी की जगह 3 जीबी रैम होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादा मांग और सप्लाई की कमी के चलते मेमोरी चिप इंडस्ट्री में दाम बढ़ने की भी उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ''सूत्रों ने बताया कि अगली जेनरेशन के स्मार्टफोन में इनबिल्ट मेमोरी क्षमता के बढ़ने (जिनमें आईफोन डिवाइस भी शामिल है) से तीसरी तिमाही में मेमोरी प्रोडक्ट की मांग बढ़ेगी। गौर करने वाली बात है कि अगली जेनरेशन आईफोन में रैम क्षमता 2 जीबी से बढ़कर 3 जीबी हो जाएगी जबकि नए एंड्रॉयड फोन में रैम 4 जीबी से बढ़कर 6 जीबी किया जा सकता है।''

उम्मीद है कि आईफोने बड़े वेरिएंट में स्मार्ट कनेक्टर और डुअल कैमरा सेटअप की वजह से एक्सक्लूसिव तौर पर ज्यादा रैम दिया जाएगा। ऐप्पल हमेशा से हर साल दो स्मार्टफोन लॉन्च करती रही है लेकिन इस बार कंपनी द्वारा तीन वेरिएंट आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

इस बीच, बीसाउंड ने अपने लाइटनिंग-पावर थंडर हेडफोन के लिए इंडीगोगो पर एक क्राउडफंडिंग अभियान चला रही है। और कंपनी ने अनबॉक्स थेरेपी की मद से एक मॉकअप वीडियो बनाया है जिसके आईफोन 7 प्लस का ब्लू कलर वेरिएंट होने का दावा किया गया है। इस वेरिएट में एक डुअल रियर कैमरा, एक स्मार्ट कनेक्टर, रीडिजाइन किए हुए एंटीना बैंड, एक सेकेंड स्पीकर ग्रिल होगा। लेकिन इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा।
Advertisement

आने वाले आईफोन के नाम को लेकर भी पिछले काफी समय से अलग-अलग खबरें आई हैं। जहां कुछ रिपोर्ट में ऐप्पल की टिक-टॉक साइकल में ब्रेक के चलते आईफोन को 6एसई नाम देने का दावा किया गया है। वहीं एक चीनी टेलीकॉम ऑपरेटर के मुताबिक, अगले आईफोन का नाम आईफोन 7 होगा। पिछली कई रिपोर्ट में नए आईफोन का नया डीप ब्लू कलर  और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट आने का भी खुलासा हुआ है।

ऐप्पल द्वारा सितंबर की शुरुआत में लॉन्च इवेंट आयोजित किए जाने की खबर है जहां कंपनी द्वारा आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.