एलजी के नए स्मार्टफोन की तस्वीरें आईं सामने, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मई 2016 15:35 IST
ऐसा लगता है कि एलजी इस साल बाजार को 'के' सीरीज स्मार्टफोन से पाट देना चाहती है। कंपनी ने 'के' सीरीज के पांच स्मार्टफोन के4. के5, के7, के8 और के10 पहले ही पेश कर दिए हैं। अब एलजी इस सीरीज का छठा मॉडल लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है।

चीन के एक सर्टिफिकेशन सेंटर द्वारा एलजी के इस छठे हैंडसेट को सर्टिफाइ किया गया है। एलजी के इस फोन को एलजी के535 नाम से लिस्ट किया गया है और यह बाजार में के11 या के12 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। नाम से ऐसा लगता है कि यह स्मार्टफोन अब तक लॉन्च हुए के सीरीज के सभी स्मार्टफोन से ज्यादा बड़ा और पावरफुल होगा।

एलजी के535 को लेकर खबरें हैं कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। दूसरे एलजी 'के' सीरीज हैंडसेट की तरह ही यह फोन भी रियर पर बायें कोने में एक स्टायलस पेन के साथ आएगा। नए एलजी हैंडसेट में 1080 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच का डिस्प्ले, एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन को पावर देने के लिए 2900 एमएएच की बैटरी हगी।

बात करें प्रोसेसर की तो एलजी के इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 एमएसएम8937 प्रोसेसर हो सकता है। यह क्वालकॉम का नया मिड-रेंज चिपसेट है।

एलजी के535 (जिसे के11/के12 कहा जा रहा है) का डाइमेंशन 1080 x 1920 मिलीमीटर और वजन 146 ग्राम होगा। कुल मिलाकर, इस फोन को एलजी स्टायलस 2 का अपग्रेड वेरिएंट कहा जा सकता है। इस फोन का डाइमेंशन भी स्टायलस 2 के समान ही है लेकिन एलजी स्टायलस 2 में थोड़े कम बेहतर फीचर हैं।
Advertisement

हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि एलजी इस फोन को कब लॉन्च करेगी। ना ही कंपनी द्वारा किसी तरह की कोई पुष्टि की गई है। इसलिए इन खबरों को महज एक कयास ही माना जाए तो बेहतर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG K11, LG Leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.