• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नमोटेल 'अच्छे दिन' दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मात्र 99 रुपये में मिलेगाः रिपोर्ट

नमोटेल 'अच्छे दिन' दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मात्र 99 रुपये में मिलेगाः रिपोर्ट

नमोटेल 'अच्छे दिन' दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मात्र 99 रुपये में मिलेगाः रिपोर्ट
विज्ञापन
क्या नमोटेल अच्छे दिन दुनिया का सबसे सस्ता फोन है? ऐसा दावा नमोटेल के प्रमोटर माधव रेड्डी ने मंगलवार को बंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके किया। बताया गया है कि नमोटेल अच्छे दिन स्मार्टफोन स्पेशल लॉन्च प्राइस 99 रुपये में मिलेगा।

2,999 रुपये वाले इस 3जी स्मार्टफोन की बुकिंग 17 से 25 मई के बीच स्पेशल लॉन्च प्राइस 99 रुपये में की जा सकती है। यह हैंडसेट कैश ऑन डिलिवरी के आधार पर मिलेगा। यूज़र को अलग से डिलिवरी चार्ज़ भी देना पड़ेगा। वेबसाइट पर जानकारी दी गई है, "यह मॉडल सीमित संख्या में उपलब्ध है और इसे भारत में वे लोग ही खरीद सकते हैं जिनके पास आधार नंबर है।" इस स्मार्टफोन के कितने यूनिट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और इसकी डिलिवरी कब तक हो जाएगी, इन सबके बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं बताया गया है।

कंपनी की वेबसाइट पर चार और स्मार्टफोन लिस्ट किए गए हैं। इनमें 1,999 रुपये वाले 4जी स्मार्टफोन आज़ादी से लेकर करीब 2 लाख रुपये वाला वीवीआई लग्ज़री फोन भी शामिल हैं।

पीटीआई रिपोर्ट के आधार फाइनेंसियल एक्सप्रेस ने लिखा है कि रेड्डी ने इस लॉन्च कीमत में नमोटेल अच्छे दिन को 4 इंच डिस्प्ले वाला दुनिया का सबसे सस्ता फोन बताया है। इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम शामिल हैं।

कंपनी की वेबसाइट पर नमोटेल अच्छे दिन की लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर के बारे में लिखा है, ''वेबसाइट पर दिखाई गई तस्वीर प्रतीकात्मक है''। ऐसे में कंपनी और प्रोडक्ट को लेकर संदेह पैदा हो गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  7. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »