एमडब्ल्यूसी 2018 से पहले लीक हुईं इन 3 फ्लैगशिप फोन की जानकारियां

एमडब्ल्यूसी 2018 में कई दिग्गज कंपनियां अपने स्मार्टफोन उतार सकती हैं। टेक्नॉलजी की दुनिया के इस सबसे बड़े शो से पहले तमाम संभावित स्मार्टफोन की जानकारियां लीक हो रही हैं। अब एक बार फिर शाओमी, सैमसंग और असूस के स्मार्टफोन को लेकर नये खुलासे हुए हैं। इन खुलासों में डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन और फीचर से जुड़ीं छिटपुट जानकारियां हाथ लगी हैं।

एमडब्ल्यूसी 2018 से पहले लीक हुईं इन 3 फ्लैगशिप फोन की जानकारियां
ख़ास बातें
  • एमडब्ल्यूसी 2018 से पहले लीक हो रहीं इन स्मार्टफोन की जानकारियां
  • शाओमी के नए फ्लैगशिप फोन मी मिक्स 2एस की चर्चा ज़ोरों पर
  • लीक हुए वीडियो के ज़रिए भी हुआ है नया खुलासा
विज्ञापन
अगले सप्ताह आयोजित होने जा रहे एमडब्ल्यूसी 2018 में कई दिग्गज कंपनियां अपने स्मार्टफोन उतार सकती हैं। टेक्नॉलजी की दुनिया के इस सबसे बड़े शो से पहले तमाम संभावित स्मार्टफोन की जानकारियां लीक हो रही हैं। अब एक बार फिर शाओमी, सैमसंग और असूस के स्मार्टफोन को लेकर नये खुलासे हुए हैं। शाओमी के हैंडसेट में गेस्चर कंट्रोल फीचर तो एस9, 9 प्लस का नया रंग लीक हुआ है। वहीं, असूस के फोन में डिज़ाइन से जुड़ी नई जानकारी हाथ लगी है। आइए डालें लीक हुई ताज़ा जानकारियों पर एक नज़र...
 

शाओमी

बाज़ार में शाओमी के नए फ्लैगशिप फोन मी मिक्स 2एस की चर्चा ज़ोरों पर है। इसे लेकर अब कुछ और जानकारियां लीक हुई हैं। अब कहा जा रहा है कि मी मीमिक्स 2एस आईफोन एक्स की तरह गेस्चर कंट्रोल फीचर से लैस होगा। लीक हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि हैंडसेट में ऐप स्क्रीन गेस्चर के लिए स्वाइप अप और पॉज़ किया जा सकेगा, जैसा आईफोन एक्स के यूज़र कर सकते हैं। यह चीनी कंपनी का अगला फुल-स्क्रीन डिस्प्ले वाला हैंडसेट होगा।


ऑनफोन द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक, लीक हुआ हैंडसेट मी मिक्स 2एस ही है। वीडियो में स्मार्टफोन का ऊपरी हिस्सा नहीं दिखा है लेकिन निचले हिस्से को देखकर कहा जा रहा है कि इसमें बेहद पतले बेज़ल हैं और नॉच भी मौज़ूद है।

बता दें कि कुछ रिपोर्ट में मी मिक्स 2एस के एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च होने की बात कही जा रही है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं और ना ही कोई इनवाइट भेजा है। अफवाह है कि नया मी मिक्स 2एस कंपनी का पहला हैंडसेट होगा, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके अतिरिक्त फोन में 18:9 आस्पेक्ट अनुपात वाले डिस्प्ले, 3,400 एमएएच क्षमता वाली बैटरी होने की संभावना जताई गई है। आशंका है कि फोन में 8 जीबी रैम होंगे, ऑनबोर्ड स्टोरेज 256 जीबी का होगा। साथ ही हैंडसेट में डुअल कैमरा होने की भी खबरें हैं।
 

असूस ज़ेनफोन 5 में आईफोन एक्स जैसा नॉच?

एमडब्ल्यूसी 2018 से पहले स्मार्टफोन बाज़ार में हलचल तेज़ हो चुकी है। खास तौर से इस दौरान जिन फोन के लॉन्च होने की संभावनाएं हैं, उनकी जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं। इसी कड़ी में असूस के आगामी फ्लैगशिप ज़ेनफोन 5 में आईफोन एक्स जैसा नॉच देखा गया है। यह हैंडसेट असूस ज़ेनफोन 5 लाइट के साथ लॉन्च हो सकता है। बता दें कि ज़ेनफोन 5 को लेकर कहा जा चुका है कि हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 (आउट ऑफ द बॉक्स) पर काम करेगा और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक होगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा होने के साथ-साथ  फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात भी सामने आ चुकी है। इसके अलावा इवेंट में असूस का ज़ेनफोन 5 लाइट भी लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर अफवाह है कि हैंडसेट में 18: फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा।
 
asus


 

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस की जानकारियां लीक

एमडब्ल्यूसी 2018 से पहले एक बार फिर एस9 और एस9 प्लस की तस्वीर लीक हुई है। लीक हुई तस्वीर में फोन टाइटैनियम ग्रे रंग में देखा गया है। इससे पहले टिप्सटर इवान ब्लास ने हैंडसेट के लाइलैक पर्पल और कोरल ब्लू वेरिएंट की तस्वीर जारी की थी। इससे पहले कहा जा चुका है कि दोनों ही गैलेक्सी एस9 फोन लेटेस्ट सैमसंग एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर से लैस होंगे व स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर काम करेंगे। एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर सैमसंग एक्सपीरिएंस 9.0 स्किन होगी। फोन में आइरिस स्कैनर, फेशियल रेकग्निशन और फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी बात कही गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: mwc 2018, mwc, samsung, xiaomi, asus, nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  11. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »