Motorola Razr 60 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,640 पिक्सल्स) pOLED LTPO इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जून 2025 16:37 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है
  • Razr 60 को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400X है

इसके 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने हाल ही में Razr 60 को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को देश में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। Razr 60 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400X दिया गया है। इसकी 4,500 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Motorola Razr 60 का प्राइस, ऑफर्स 
Advertisement

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Motorola की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Pantone Gibraltar Sea, Pantone Lightest Sky और Pantone Spring Bud कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इन तीनों कलर वेरिएंट्स में फैब्रिक के जैसा, मार्बल के जैसा और वीगन लेदर वाले अलग रियर पैनल हैं। Reliance Jio के 749 रुपये या इससे अधिक के प्लान वाले पोस्टपेड यूजर्स को Razr 60 की खरीदारी पर 15,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं। इनमें Amazon Prime, Netflix, Jio TV और JioAiCloud का एक्सेस शामिल है। इसके अलावा 36 महीनों के लिए 10 GB  का मुफ्त डेटा वाउचर और फिटनेस, ट्रैवल और शॉपिंग के लिए 8,000 रुपये की कीमत के डिस्काउंट कूपन मिल सकते हैं। 

Razr 60 के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,640 पिक्सल्स) pOLED LTPO इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 6.3 इंच pOLED कवर स्क्रीन (1,056 × 1,066 पिक्सल्स) 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दी गई है। इसके साथ ही Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400X है। 
Advertisement

Razr 60 में आउटर स्क्रीन पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें इंटरनल डिस्प्ले के ऊपर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Moto AI सुइट फीचर्स मिलेंगे। इसकी 4,500 mAh की बैटरी 30 W TurboCharging और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.60 इंच

Cover Resolution

1056x1066 पिक्सल

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.