मोटोरोला का नया स्मार्टफोन 9 जून को होगा लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 मई 2016 12:19 IST
मोटोरोला ने यूट्यूब पर एक वीडियो विज्ञापन जारी किया है जो 9 जून के लॉन्च इवेंट का टीज़र है। इस टीज़र में कंपनी के लोकप्रिय मोटो रेज़र वी3 फ्लिप फोन की नुमाइश की गई है।

याद रहे कि मोटो रेज़र वी3 अपने समय का बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट रहा है। पूरी दुनिया में अब तक इस हैंडसेट के 130 मिलियन से ज्यादा यूनिट बिक चुके हैं। टीज़र को देखकर इतना तो साफ है कि 9 जून के इवेंट में किसी फोन को ही लॉन्च किया जाएगा। विज्ञापन में रेज़र3 की मौजूदगी को ध्यान में रखा जाए तो संभव है कि मोटोरोला एक फ्लिप फोन लॉन्च करे। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम एक स्मार्टफोन को पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं जिसका नामांकरण रेज़र3 (Moto RAZR V3) से संबंधित हो। ऐसे में कंपनी के नई मोटो ज़ेड (Moto Z) सीरीज को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल हो जाती है।


ध्यान रहे कि पिछले हफ्ते ही मोटोरोला के फ्लैगशिप हैंडसेट मोटो एक्स के बजाय मोटो ज़ेड ब्रांड के तहत पेश करने की लेनोवो की योजना का खुलासा हुआ था। हो सकता है कि नए यूट्यूब विज्ञापन के जरिए कंपनी इसी ओर इशारा करना चाहती है।
Advertisement

एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मोटो के दो फ्लैगशिप हैंडसेट आएंगे। इन्हें विक्टर थिन और वर्टेक्स कोडनेनाम मिला है। नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने जानकारी दी है कि विक्टर थिन प्रीमियम स्मार्टफोन है और इसे मोटो ज़ेड के नाम से जाना जाएगा। वर्टेक्स को मोटो ज़ेड प्ले के नाम से जाना जाएगा।

इवान ब्लास ने जानकारी दी है कि लेनोवो इन स्मार्टफोन को 9 जून को लेनोवो टेक वर्ल्ड शो में लॉन्च करेगी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ज़ेड ऊर्फ विक्टर थिन में 5.5 का क्वाडएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3  जीबी या 4 जीबी रैम, 16 मेगापिक्स रियर कैमरा, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2600 एमएएच की बैटरी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto X, Moto Z, Motorola Moto Razor V3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.