Motorola का सेकेंड जेनरेशन फोल्डेबल फोन सितंबर में हो सकता है लॉन्च

Lenovo दक्षिण अफ्रीका के जनरल मैनेजर Thibault Dousson ने 20 मई के Reframed Tech podcast में कहा था कि Motorola Razr (2019) को कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन होने के नाते मिक्स रिव्यू मिले थे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 मई 2020 16:04 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला कर रही है सेकेंड जनरेशन फोल्डेबल फोन पर काम
  • मोटोरोला का अगला फोल्डेबल फोन सितंबर में हो सकता है लॉन्च
  • Lenovo दक्षिण अफ्रीका के जनरल मैनेजर ने दी जानकारी

Motorola Razr (2019) है कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन

Motorola Razr को अपग्रेड वर्ज़न यानी मोटोरोला अपना अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की योजना बना रही है। Moto Razr 2019 स्मार्टफोन पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था, जिसे मिले-जुले रिव्यू मिले थे। लेकिन अब लग रहा है कि कंपनी सेकेंड जनरेशन फोल्डेबल रेज़र फोन पर काम कर रही है। Lenovo के दक्षिण अफ्रीका के जनरल मैनेजर Thibault Dousson ने हाल ही में पॉडकास्ट में कहा था कि नया जनरेशन फोल्डेबल फोन इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद से ही सेकेंड जनरेशन का यह फोल्डेबल फोन सुर्खियों में है।

Lenovo दक्षिण अफ्रीका के जनरल मैनेजर Thibault Dousson ने 20 मई के Reframed Tech podcast में कहा था कि Motorola Razr (2019) को कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन होने के नाते मिक्स रिव्यू मिले थे। Dousson ने बातचीत के 19वें मिनट पर यह भी कहा "नया जनरेशन आने वाले है, मुझे लगता है कि यह सिंतबर तक आ जाएगा।"

पॉडकास्ट के 42वें मिनट में Dousson ने एक बार फिर 'सेकेंड जनरेशन' Razr का जिक्र किया। Gadgets 360 ने इस बारे में अधिक जानकारी के लिए Motorola से संपर्क भी साझा, जवाब मिलते ही हम अपडेट के जरिए आपको जानकारी जरूर देंगे।

मोटोरोला रेज़र (2019) ने लॉन्च के वक्त काफी सुर्खियां हासिल की थी, वजह था इसका अनोखा फोल्डेबल डिज़ाइन। लेकिन मिड-टायर स्पेसिफिकेशन, स्क्रीन/डिज़ाइन समस्या और महंगा होने की वजह से इस स्मार्टफोन को मिक्स रिव्यूज़ मिले। नवंबर में इसे ग्लोबली लॉन्च किया गया, भारत में यह फोन मार्च में लॉन्च हुआ था। इसकी कीमत है 1,24,999 रुपये और सेल मई महीने की शुरुआत में लाइव हुई थी।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola Razr 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y37+ हुआ लॉन्च, जानें 6000mAh बैटरी और रिमोट कंट्रोल फीचर वाले फोन की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.