Motorola Razr की होगी वापसी, इस बार फोल्डेबल स्मार्टफोन वाले अवतार में

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola अपने आइकॉनिक फोन Motorola Razr को नए अवतार में उतार सकती है।

Motorola Razr की होगी वापसी, इस बार फोल्डेबल स्मार्टफोन वाले अवतार में

Motorola Razr की होगी वापसी, इस बार फोल्डेबल स्मार्टफोन वाले अवतार में

ख़ास बातें
  • Motorola Razr को नए अवतार में किया जा सकता है पेश
  • नया मोटोरोला रेज़र हो सकता है फोल्डेबल स्मार्टफोन
  • सैमसंग भी कर रही है फोल्डेबल फोन को उतारने की तैयारी
विज्ञापन
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola अपने आइकॉनिक फोन Motorola Razr को नए अवतार में उतार सकती है। मोटोरोला रेज़र को फ्लिप फोन के रूप में याद किया जाता है। Apple iPhone और Samsung Galaxy फोन से भी पहले मोटोरोला ने अपने फ्लिप फोन को उतारा था। वेबसाइट The Wall Street Journal की रिपोर्ट में कहा गया है कि Motorola Razr को फोल्डेबल स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जा सकता है जो कि प्रीमियम सेगमेंट में उतारा जाएगा। साल 2019 में कई कंपनियों के फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठ सकता है।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि Lenovo यूएस कंपनी Verizon के साथ मिलकर फोन को फरवरी माह में लॉन्च करने की तैयारी में है। नए अवतार में आने वाले Motorola Razr की कीमत 1,500 डॉलर (लगभग 1,04,300 रुपये) हो सकती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मोटोरोला ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि Motorola और Verizon रेज़र ब्रांड के मोबाइल फोन को साथ लेकर आने वाली हैं। याद करा दें कि साल 2011 और 2012 में Droid Razr को उतारा गया था। बता दें कि यह हैंडसेट उस वक्त सबसे पतला स्मार्टफोन था। नए Motorola Razr स्मार्टफोन से संबंधित अभी अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है। दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग भी इस साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy F को लॉन्च कर सकती है। मोटोरोला और Samsung के अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि अन्य हैंडसेट निर्माता कंपनियां भी चुपके से अपने फोल्डेबल फोन को लेकर काम कर रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Motorola Razr V3, Moto Razr
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »