Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन की बायीं साइड पर एक अलग Moto AI बटन हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर वॉल्यूम और कंट्रोल बटन दिए जा सकते हैं। इसके नीचे कोने पर स्पीकर ग्रिल, SIM स्लॉट, USB Type-C पोर्ट और एक माइक्रोफोन दिख रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 70 Ultra में 4,700 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में आउटर पर 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Motorola Razr 60 Ultra की जगह ले सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Motorola Razr 70 और Motorola Razr 70 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

मोटोरोला के एक स्मार्टफोन की चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर मॉडल नंबर - XT2655-4 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Motorola Razr 70 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 68 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। Motorola Razr 70 Ultra को दो कलर्स - Orient Blue Alcantara और Pantone Cocoa Wood में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का Orient Blue Alcantara विकल्प टेक्सचर्ड पैनल के साथ हो सकता है। 

आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। Motorola Razr 70 Ultra में 4,700 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में आउटर पर 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं। Motorola Razr 70 Ultra के इनर डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट के अंदर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन का एक कथित वीडियो पोस्ट किया गया था। इस स्मार्टफोन की बायीं साइड पर एक अलग Moto AI बटन हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर वॉल्यूम और कंट्रोल बटन दिए जा सकते हैं। इसके नीचे कोने पर स्पीकर ग्रिल, SIM स्लॉट, USB Type-C पोर्ट और एक माइक्रोफोन दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के ऊपर कोने पर सेकेंडरी माइक्रोफोन मिल सकता है। 

इस स्मार्टफोन का अनफोल्ड करने पर साइज 171.3 x 74.1 x 7.8 mm और कैमरा बंप के साथ लगभग 9.6 mm की थिकनेस का हो सकता है। यह फोल्ड करने पर 88.0 x 74.1 x 15.8 mm और कैमरा के साथ 17.63 mm की थिकनेस का हो सकता है। Motorola Razr 60 Ultra में 7 इंच 1.5K (1,224 x 2,992 पिक्सल्स) pOLED LTPO फोल्डेबल मेन डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 4 इंच की pOLED LTPO कवर स्क्रीन 1,272 x 1,080 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकम इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.