Motorola Razr 60 Ultra दिखेगा सबसे अलग, वुडन फिनिश में फोन का वीडियो लीक!

Motorola Razr 60 Ultra फोन वुडन बैक वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मार्च 2025 13:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन मार्केट में नई हलचल पैदा कर सकता है
  • स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट आ सकता है
  • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी इस फोन में आ सकती है।

Motorola Razr 60 Ultra में 4 इंच की OLED कवर स्क्रीन आ सकती है।

Photo Credit: @evleaks

Motorola जल्द ही अपना फोल्डेबल फोन Razr 60 Ultra मार्केट में पेश करने वाली है। लेकिन यह फोन मार्केट में नई हलचल पैदा कर सकता है क्योंकि कंपनी कथित तौर पर इसमें खास अपग्रेड करने जा रही है। मोटोरोला का यह अपकमिंग फोन वुडन बैक वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है। वूडन फिनिश के साथ कंपनी एक बार फिर से मार्केट में कुछ नया पेश कर सकती है। क्योंकि पिछले काफी समय से स्मार्टफोन्स में मेटल या ग्लास बैक ही देखने को मिल रहे हैं। 

Moto Razr 60 Ultra 
Advertisement
मोटोरोला के Moto Razr 60 Ultra का वुडन बैक वर्जन एक वीडियो के माध्यम से लीक हो गया है। दरअसल इस फोन को Razr+ 2025 के नाम से भी बुलाया जा रहा है। जाने माने टिप्स्टर @evleaks की ओर से इसके वूडन बैक वर्जन का 360 डिग्री वीडियो लीक किया गया (via) है। वीडियो में फोल्डेबल फोन खुलता और बंद होता हुआ दिखाया गया है। वीडियो में इसका वुड-ग्रेन रियर पैनल साफ देखा जा सकता है। 

यहां पर वीडियो में वुडन टेक्स्चर भले ही दिख रहा हो लेकिन यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि इसका मेटिरियल वाकई में ही लकड़ी का बना होगा या फिर यह कोई ऐसी नकल होगी जो लकड़ी की तरह दिखेगी। हालांकि फोन में दिखने वाली ग्लॉसी फिनिश इशारा करती है कि यह असल लकड़ी का नहीं बना होगा। 
Advertisement

ऐसा नहीं है कि Motorola पहली बार वुडन फिनिश लेकर आ रही है। इससे पहले ब्रांड अपने Moto X स्मार्टफोन्स में कस्टमाइजेबल वुड बैक पैनल इस्तेमाल कर चुकी है। रोचक बात यह है कि इस तरह की फिनिश को यूजर्स ने पसंद भी किया था जो फोन में एक यूनीक, और प्रीमियम एस्थेटिक लुक चाहते हैं। चूंकि स्मार्टफोन मार्केट में अब लगभग सभी फोन एक जैसे ही दिखने लगे हैं, इसलिए कंपनी वुडन फिनिश को फिर से लाकर यूजर्स को एक अलग दिखने वाला डिवाइस उपलब्ध करवाने की कोशिश करती दिख रही है। अब देखना होगा कि मार्केट में आने के बाद कंपनी का यह प्रयोग कितना सफल रह पाता है। 

फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इससे पहले आईं रिपोर्ट्स के आधार पर Motorola Razr 60 Ultra क्लैमशेल फोल्डेबल में एक बड़ी 4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले बरकरार रहेगी, जिसके दोनों ओर एक ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। इंटरनल तौर पर 6.9 इंच की फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट होगी। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलने की अफवाह है, जो कि Razr 50 Ultra के स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 से आगे है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी इस फोन में आ सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.