इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इसके 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का भारत में प्राइस 99,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स से खरीदने पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इससे Razr 60 Ultra का प्राइस घटकर 89,999 रुपये हो जाएगा।
Razr 60 Ultra में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा f/2.0 अपार्चर के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इनर स्क्रीन पर 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
Motorola ने मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन Motorola razr 60 (2025) और Motorola razr 60 Ultra को पेश किया है। razr 60 Ultra में 7 इंच का फुलएचडी प्लस इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है। आउटर में फोन 4 इंच के FHD+ pOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। वहीं, razr 60 में 6.96 इंच का इंटरनल FlexView FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले आता है। कीमत 699 डॉलर (लगभग 60,000 रुपये) से शुरू।
Motorola Razr 60 Ultra फोन वुडन बैक वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है। फोन का वुडन बैक वर्जन एक वीडियो के माध्यम से लीक हो गया है। वीडियो में फोल्डेबल फोन खुलता और बंद होता हुआ दिखाया गया है। वीडियो में इसका वुड-ग्रेन रियर पैनल साफ देखा जा सकता है। फोन में दिखने वाली ग्लॉसी फिनिश इशारा करती है कि यह असल लकड़ी का नहीं बना होगा।
Motorola Razr 60 Ultra जल्द ही दस्तक देने वाला है। Razr 60 Ultra क्लैमशेल फोल्डेबल में एक बड़ी 4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले बरकरार रहेगी, जिसके दोनों ओर एक ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। इंटरनल तौर पर 6.9 इंच की फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट होगी। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलने की अफवाह है।