Motorola Razr 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन 9 सिंतबर को हो सकता है लॉन्च

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया मोटोरोला फोल्डेबल फोन Motorola Razr 5G के नाम से लॉन्च हो सकता है, जो रीडिज़ाइन की गई चिप और नए कैमरा मॉड्यूल से लैस हो सकता है।

Motorola Razr 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन 9 सिंतबर को हो सकता है लॉन्च

Android 10 के साथ आ सकता है नया Motorola Razr 5G फ्लिप स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Motorola Razr (2019) का अपग्रेड होगा नया Motorola Razr 5G फोन
  • Snapdragon 765G चिपसेट से हो सकता है लैस
  • पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकता है फोल्डेबल फोन
विज्ञापन
Motorola ने 9 सितंबर को होने वाले मीडिया इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं, जहां कंपनी Motorola Razr 5G को लॉन्च कर सकती है। आगामी फोन 2019 में लॉन्च हुए कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr का अपग्रेड होगा। मोटोरोला ने नए लॉन्च को टीज़ करते हुए GIF जारी किया गया है, जो मोटोरोला रेज़र (2019) से मेल खाते डिज़ाइन वाला एक स्मार्टफोन दिखाता है। Motorola Razr 5G के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट के साथ आने की अफवाह है। यह मौजूदा फोल्डेबल फोन के विपरीत है, जिसमें स्नैपड्रैगन 710 चिप शामिल है।

Droid Life के अनुसार, मोटोरोला द्वारा भेजे गए इनवाइट में नए स्मार्टफोन की एक झलक मिलती है। हालांकि इससे कोई स्पष्टता नहीं मिलती है कि कंपनी वर्चुअल ईवेंट में क्या लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने कथित तौर पर इस इनवाइट में एक वाक्य लिखा है, जो कहता (अनुवादित) "एक बार फिर से स्मार्टफोन के अनुभव को फ्लिप करने के लिए तैयार हो जाएं।" यह टैगलाइन पिछले साल Motorola Razr (2019) के लॉन्च टीज़ के समान है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस इवेंट में अपना दूसरा फ्लिप फोन लॉन्च करने वाली है।
 
motorola

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया मोटोरोला फोल्डेबल फोन Motorola Razr 5G के नाम से लॉन्च हो सकता है, जो रीडिज़ाइन की गई चिप और नए कैमरा मॉड्यूल से लैस हो सकता है। नई पीढ़ी का फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है और इस बार हमें नया मर्करी सिलवर रंग भी देखने को मिल सकता है।

मोटोरोला रेज़र 5जी में कंपनी 6.2 इंच का फ्लैक्सिबल डिस्प्ले को बरकरार रख सकती है। यह भी अफवाह है कि फोन में एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें रेट्रो मोड शामिल होगा। इसके अलावा, नए हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट दिए जाने की भी अफवाह। फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है। नए रेज़र 5जी को कंपनी 48-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ पेश कर सकती है। स्मार्टफोन में 2,845mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग शामिल होने का भी अनुमान है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Razr 5G, Motorola Razr 5G Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »