Motorola Razr 50 Ultra में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा, लीक हुई इमेजेज

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 40 Ultra के समान दिख रहा है। इसमें सेंटर पर एक बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले होल पंच कटआउट के साथ है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मई 2024 15:29 IST
ख़ास बातें
  • यह Razr 40 Ultra की जगह लेगा
  • इसे चुनिंदा मार्केट्स में Motorola Razr+ के तौर पर लाया जा सकता है
  • इसमें डुअल रियर कैमरा दिए गए हैं

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 40 Ultra के समान दिख रहा है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Razr 50 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Razr 40 Ultra की जगह लेगा। इसकी लीक हुई लाइव इमेजेज में यह क्लैमशेल फोल्डेबल फोन बड़ी सेकेंडरी स्क्रीन और होल पंच डिजाइन के साथ दिख रहा है। इसमें डुअल रियर कैमरा दिए गए हैं। 

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने आगामी Razr 50 Ultra की कथित लाइव इमेजेज शेयर की हैं। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 40 Ultra के समान दिख रहा है। इसमें सेंटर पर एक बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले होल पंच कटआउट के साथ है। यह फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन ब्लैक कलर में है। इसके बैक पैनल पर रियर कैमरा हॉरिजॉन्टल तरीके से लगे हैं। इसका मॉडल नंबर XT-24510-3 है। यह 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज के विकल्प में हो सकता है। ऐसी अटकल है कि इस स्मार्टफोन को चुनिंदा मार्केट्स में Motorola Razr+ के तौर पर लाया जा सकता है। 
Advertisement

इससे पहले यह EEC वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2453-1 के साथ दिखा था। हालांकि, मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पिछले वर्ष जुलाई में Motorola Razr 40 Ultra के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट को 89,999 रुपये में पेश किया गया था। इसमें 6.9 इंच फुल HD+ pOLED इनर डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की बाहरी स्क्रीन 3.6 इंच की है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसकी 3,800 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में मोटोरोला ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Corning के साथ एक नई डील की घोषणा की थी। इस वर्ष की दूसरी छमाही से कंपनी अपने स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स में Gorilla Glass का इस्तेमाल करेगी। इससे पहले कंपनी के महंगे स्मार्टफोन्स में ही स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलता था।  मोटोरोला ने स्मार्टफोन और टैबलेट को कनेक्ट करने के लिए एक सॉफ्टवेयर Smart Connect को भी पेश किया था। इससे यूजर्स मोटोरोला के डिवाइसेज को Lenovo के लैपटॉप से आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। कंपनी के एंट्री-लेवल के डिवाइसेज में भी Gorilla Glass दिया जाएगा। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.