• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Razr 40 अल्ट्रा में होगा बड़ा डिस्प्ले, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Motorola Razr 40 अल्ट्रा में होगा बड़ा डिस्प्ले, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

सऊदी अरब की एक रिटेल वेबसाइट पर लिस्टिंग से Motorola Razr 40 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस का संकेत मिला है

Motorola Razr 40 अल्ट्रा में होगा बड़ा डिस्प्ले, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: इसमें Moto Razr की तरह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Moto Razr की जगह लेगा
  • सऊदी अरब की एक रिटेल वेबसाइट ने इसकी लिस्टिंग की है
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 3,800 mAh की हो सकती है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola अपने Razr 40 Ultra का 1 जून को इंटरनेशनल लॉन्च करेगी। इसे अमेरिका में Motorola Razr+ के तौर पर बेचा जा सकता है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Moto Razr की जगह लेगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। 

इसके लॉन्च से पहले सऊदी अरब की एक रिटेल वेबसाइट ने इसकी लिस्टिंग की है। इससे Motorola Razr 40 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस का संकेत मिला है। इसमें Moto Razr की तरह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा सकता है। रिटेल वेबसाइट Next पर लिस्टिंग से इसे 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च करने का पता चल रहा है। इसका प्राइस SAR 3,999 (लगभग 88,400 रुपये) दिख रहा है। लिस्टिंग में बताया गया है कि मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुल HD+ (2,640 x 1,080 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले होगा। इसके एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलने की संभावना है। 

इस स्मार्टफोन की बैटरी 3,800 mAh की हो सकती है। इसके कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, NFC, e-SIM और USB Type-C पोर्ट शामिल होंगे। इसका आकार 6.90mm x 7.33mm x 170mm और वजन लगभग 190 ग्राम का हो सकता है। इससे कुछ लीक में कहा गया था कि इसका बाहरी डिस्प्ले 3.5 इंच का होगा। 

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Motorola Edge 40 को यूरोप, मिडिल ईस्‍ट, लैटिन अमेरिका और एशिया-पैसेफिक के मार्केट्स लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर और 8GB LPDDR4X RAM और 256 GB इंटरनल स्‍टोरेज है। इसका 6.55 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले फुल एचडी+ रेजॉलूशन, 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ सर्टिफिकेशन के साथ है। इस स्‍मार्टफोन की 4,400mAh की बैटरी 68 W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का यूरोप में प्राइस 599.99 यूरो (लगभग 54,000 रुपये) है। इसे एक्लिप्स ब्लैक, लूनर ब्लू और नेबुला ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल-सिम वाला यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  2. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  4. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  5. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  7. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  8. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  9. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  10. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »