मोटोरोला का भारत में 7 महीने में 26 लाख स्मार्टफोन बेचने का दावा

मोटोरोला का भारत में 7 महीने में 26 लाख स्मार्टफोन बेचने का दावा
विज्ञापन
मोटो जी और मोटो ई की जोरदार बिक्री से स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला पिछले सात महीने में 26 लाख हैंडसेट बेचने में कामयाब रही है।

अमेरिका की यह कंपनी पिछले साल फरवरी में भारतीय बाजार में दोबारा उतरी थी। कंपनी ने सोमवार को नए स्मार्टफोन मोटो एक्स प्ले भी भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 18,499 रुपये है।

मोटोरोला इंडिया के महाप्रबंधक अमित बोनी ने कहा, ‘‘हमें भारतीय बाजार से जोरदार प्रतिक्रिया मिली है। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। हमने अभी तक 56 लाख इकाइयां बेची हैं। इसमें से 26 लाख हैंडसेट की बिक्री फरवरी से अगस्त की अवधि में दर्ज हुई है। ज्यादातर बिक्री मोटो जी और मोटो ई से हासिल हुई है।’’ हालांकि, उन्होंने बिक्री में विभिन्न उपकरणों के योगदान का ब्योरा नहीं दिया।

भारतीय बाजार में दोबारा उतरने के बाद से मोटोरोला ने मोटो ई के दो जेनरेशन हैंडसेट, मोटो जी के तीन जेनरेशन डिवाइस, मोटो एक्स और मोटो 360 स्मार्टवाच विशिष्ट रूप से ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के जरिए पेश की हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »