स्टाइलस के साथ दिखाई दिया नया Motorola फोन, हो सकता है Moto G Stylus

Moto G Stylus कहे जा रहे इस फोन के रेंडर में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और कर्व्ड ग्लास देखने को मिली है।

स्टाइलस के साथ दिखाई दिया नया Motorola फोन, हो सकता है Moto G Stylus

Motorola G Stylus कंपनी का पहला एंड्रॉयड फोन होगा जो स्टाइलस के साथ आएगा

ख़ास बातें
  • यह स्टाइलस के साथ आने वाला Motorola का पहला एंड्रॉयड फोन होगा
  • इस फोन को Moto G Stylus के नाम से लॉन्च किया जा सकता है
  • इस फोन में होल-पंच डिस्प्ले होगी
विज्ञापन
Motorola का एक नया फोन स्टाइलस के साथ देखा गया है। यह नया मॉडल ऑनलाइन लीक हुआ है और यदि कनेडा की सरकारी वेबसाइट की माने तो यह Moto G Stylus हो सकता है। मोटोरोला ने मोटो जी7 को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नया स्टाइलस वाला मोटो फोन आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी खबर है कि मोटोरोला अपने फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है, जो Motorola Edge+ नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

एक टिप्सटर Evan Blass ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्टाइस वाले इस मोटोरोला फोन का एक रेंडर पोस्ट किया है। टिप्सटर ने इस फोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी है। हालांकि रेंडर में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और कर्व्ड ग्लास देखने को मिली है। इस स्टाइस को देखने में ऐसा लग रहा है कि इसमें सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज के एस पैन में शामिल प्रैशर सेंसिटिव टिप नहीं दी गई है। 

कनाडा की सरकार की रेडियो इक्विपमेंट लिस्ट (REL) में Motorola का Moto G Stylus फोन मॉडल नंबर XT2043-4 के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को कनेडा अथॉरिटी ने 3 जनवरी को अप्रूवल दिया था और यह डिवाइस यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर भी XT2043-4 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन के बारे में फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Blass ने हाल ही में मोटोरोला के फ्लैगशिप ऐजप्लस फोन के बारे में भी कुछ जानकारी साझा की थी। उसने इस फोन के नाम को ट्वीट किया था और दावा किया था कि यह फोन Verizon लॉक्ड फोन होगा और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »