• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola P40 के स्पेसिफिकेशन लीक, सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में हो सकता है छेद

Motorola P40 के स्पेसिफिकेशन लीक, सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में हो सकता है छेद

मोटोरोला अगले साल Motorola P40 स्मार्टफोन को उतार सकती है। लॉन्च से पहले लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं, हाल ही में मोटोरोला पी40 का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

Motorola P40 के स्पेसिफिकेशन लीक, सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में हो सकता है छेद

Photo Credit: 91Mobiles/ OnLeaks

ख़ास बातें
  • Motorola P40 में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में होगा छेद
  • एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा मोटोरोला पी40
  • 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा मोटोरोला पी40 में
विज्ञापन
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला अगले साल Motorola P40 स्मार्टफोन को उतार सकती है। लॉन्च से पहले लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं, हाल ही में मोटोरोला पी40 का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। Motorola P30 का ही अपग्रेड वर्जन होगा Motorola P40। फिलहाल, Motorola P40 की कीमत के बारे में पता नहीं चल पाया है। याद करा दें कि, कुछ समय पहले मोटो जी7 से संबंधित लीक रिपोर्ट भी सामने आई थी।
 

Motorola P40 के स्पेसेफिकेशन और डिजाइन

लीक हुए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से पता चलता है कि मोटोरोला का आगामी स्मार्टफोन दिखने में Samsung Galaxy A8s, Huawei Nova 4 और Honor V20 उर्फ View 20 की तरह ही होगा। Motorola P40 के फ्रंट पैनल पर सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद नजर आ रहा है। अब बात मोटोरोला पी40 के स्पेसिफिकेशन की। हैंडसेट में 6.2 इंच का डिस्प्ले है तो वहीं इसका बैक पैनल ग्लास से बना होगा।  

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola P40 के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए दो रियर सेंसर होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का तो वहीं दूसरा सेंसर कितने मेगापिक्सल का होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फोन के पिछले हिस्से पर ठीक कैमरा मोड्यूल के नीचे एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Motorola P40 के बैक पैनल पर एंड्रॉयड वन लोगो नजर आ रहा है। इसका मतलब हैंडसेट को नियमित रूप से सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहने की गारंटी है। फोन के बायीं तरह सिम-ट्रे मिलेगी तो वहीं पावर और वॉल्यूम बटन को दाहिनी तरह जगह मिली है। Motorola P40 के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन होल और स्पीकर ग्रिल है। इसी के साथ 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक फोन के ऊपरी हिस्से पर स्थित होगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.1 x 71.2 x 8.7 मिलीमीटर होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Motorola P40, Motorola P40 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »