Motorola One Vision की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर

Flipkart ने अपने मोबाइल ऐप पर मोटोरोल वन विज़न के लॉन्च का टीज़र ज़ारी कर दिया है। सभी टीज़र में “new vision” शब्द का इस्तेमाल हुआ है।

Motorola One Vision की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर
ख़ास बातें
  • Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल कैमरा है
  • Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है
  • मोटोरोला वन विज़न में होल-पंच डिज़ाइन है
विज्ञापन
Motorola One Vision की बिक्री Flipkart पर होगी। संभवतः मोटोरोला का यह फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। यह जानकारी एक टीज़र से सामने आई है। याद रहे कि Motorola India ने बीते हफ्ते 20 जून को एक इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजे थे। उस वक्त कंपनी ने सिर्फ इतना बताया था कि वह एक प्रीमियम डिवाइस मार्केट में लाने वाली है। इसके बाद Motorola India द्वारा ट्विटर पर ज़ारी किए गए एक अलग टीज़र से साफ हो गया कि कंपनी का यह प्रीमियम डिवाइस Motorola One Vision ही है जिसे 20 जून को लॉन्च किया जाएगा। अब Flipkart ने अपने ऐप पर Motorola One Vision का टीज़र ज़ारी कर दिया है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Flipkart ने अपने मोबाइल ऐप पर मोटोरोल वन विज़न के लॉन्च का टीज़र ज़ारी कर दिया है। सभी टीज़र में “new vision” शब्द का इस्तेमाल हुआ है। यह बीते हफ्ते ज़ारी हुए मोटोरोला इंडिया के टीज़र का भी हिस्सा था। फ्लिपकार्ट पर Motorola One Vision के टीज़र में सिनेमैटिक एक्सपीरियंस का भी ज़िक्र है। यह संभवतः फोन के 21:9 सिनेमा विज़न डिस्प्ले की ओर इशारा है। कम रोशनी में फोन की कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर भी बड़े दावे किए गए हैं। यह संभवतः Motorola One Vision में मौज़ूद एफ/1.8 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल कैमरे की ओर इशारा है। Flipkart पर इस फोन का टीज़र ज़ारी हुआ है। इसका मतलब यह नहीं है कि मोटोरोला वन विज़न सिर्फ इसी ई-कॉमर्स साइट पर ही मिलेगा। लेकिन इशारा इसी ओर है।
 

Motorola One Vision स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन विज़न में होल-पंच डिज़ाइन है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर है और हैंडसेट ग्लॉसी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। हाइब्रिड-डुअल सिम फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। Motorola One Vision में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 9609 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करना संभव होगा।

अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। फोन डुअल-एलईडी फ्लैश, 8x डिजिटल ज़ूम, पोर्ट्रेट मोड, मैनुअल मोड, सिनेमाग्राफ, पनोरमा, एक्टिव डिस्प्ले मोड और ऑटो एचडीआर फीचर के साथ आता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 15 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और मैगनेटोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। मोटोरोला वन विज़न का डाइमेंशन 160.1x71.2x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Appealing design and good build quality
  • Dependable performance
  • Clean Android UI
  • Impressive night vision mode
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Unimpressive display quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरएक्सीनॉस 9609
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  4. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  7. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  8. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  9. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  10. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  5. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  10. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »