Motorola One Power को अगले महीने मिलेगा एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट

Motorola One Power को इस हफ्ते ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस फोन को अगले महीने एंड्रॉयड 9.0 पाई का बीटा बिल्ड अपडेट मिलेगा।

Motorola One Power को अगले महीने मिलेगा एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट

Motorola One Power है एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस

ख़ास बातें
  • Motorola को हमेशा से नियमित तौर पर बड़े अपडेट देने के लिए जाना जाता है
  • साल के अंत तक मोटोरोला वन पावर को मिलेगा एंड्रॉयड पाई का स्टेबल अपडेट
  • Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
Motorola One Power को इस हफ्ते ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस फोन को अगले महीने एंड्रॉयड 9.0 पाई का बीटा बिल्ड अपडेट मिलेगा। खबर है कि मोटोरोला अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के लिए अगले महीने Android Pie सोक टेस्ट प्रोग्राम को लॉन्च करेगी, ताकि फोन पर जल्द ही लेटेस्ट एंड्रॉयड का अनुभव लाया जा सके। बता दें कि Motorola One Power एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका मतलब है कि फोन को नियमित तौर पर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है।

प्रोडक्ट मैनेजर अभिषेक कुमार ने Beeboom से पुष्टि की है कि Motorola अपने मोटोरोला वन पावर फोन के लिए अक्टूबर महीने के मध्य में एंड्रॉयड पाई सोक टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर देगी। स्टेबल एंड्रॉयड पाई कब तक मिलेगा? इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह अपडेट साल के आखिर तक मिल जाएगा। स्मार्टफोन को अगले तीन साल नियमित तौर पर सिक्योरिटी पैच दिए जाने का भी वादा है।

Motorola को हमेशा से नियमित तौर पर बड़े अपडेट देने के लिए जाना जाता है। हाल ही में Moto G5 और Moto G5 Plus के भारतीय यूज़र के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी किया गया था। कंपनी ने मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 प्ले के लिए भी एंड्रॉयड ओरियो अपडेट जारी किया है। हालांकि, कंपनी ने मोटो जी6 सीरीज़ को सिर्फ एक बड़ा एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा किया है और मोटो ई5 सीरीज़ के फोन को कोई बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगा।
 

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola One Power Launch
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  2. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  6. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  7. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  8. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  9. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »