Motorola One की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन को लेकर हुआ यह खुलासा

Motorola अमेरिका के शिकागो शहर में 2 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट मोटोरोला वन और मोटोरोला वन पावर को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 4 जुलाई 2018 12:43 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन फोन की तस्वीरें स्लैशलीक्स पर साझा की गई हैं
  • लेनोवो अपने इन हैंडसेट में मोटो की जगह मोटोरोला नाम का इस्तेमाल करेगी
  • इन्हें Motorola One और Motorola One Power के नाम से जाना जाएगा
Motorola अमेरिका के शिकागो शहर में 2 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयासों और अफवाहों पर गौर करें तो इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट में Motorola One Power (Moto One Power) होने की भी संभावना की प्रबल है। इस बीच मोटोरोला वन स्मार्टफोन के व्हाइट कलर वेरिेएंट की वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में हैंडसेट का वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। हैंडसेट के फ्रंट पैनल की झलक नहीं मिली है।

फोन की तस्वीरें स्लैशलीक्स पर साझा की गई हैं जिसे नामी टिप्सटर ZyadAtef12 ने सार्वजनिक किया है। कथित Motorola One समार्टफोन में व्हाइट बैक पैनल नज़र आ रहा है जो ग्लास फिनिश और किनारों पर एल्यूमीनियम फ्रेम से लैस है। पिछले हिस्से पर एक छोटा सा मोटोरोला का लोगो भी नज़र आ रहा है जिसे डुअल कैमरे के नीचे जगह मिली है। लोगो के किनारे पर गोलाकार एल्यूमीनियम रिंग है। ये तस्वीरें अभी तक लॉन्च नहीं किए गए मोटोरोला स्मार्टफोन के किसी और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताती हैं। फोटो में तो फ्रंट पैनल नहीं नज़र आ रहा है, लेकिन इस फोन के डिस्प्ले नॉच के साथ आने की उम्मीद है। मोटोरोला वन और मोटोरोला वन पावर लगभग एंड्रॉयड वन के स्टॉक वर्ज़न पर चलेंगे। हालांकि, इस संबंध में कोई ब्रांडिंग लीक हुई तस्वीरों में नहीं नज़र आई।
Advertisement
 

हाल ही में आई एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि लेनोवो अपने इन हैंडसेट में मोटो की जगह मोटोरोला नाम का इस्तेमाल करेगी। इन्हें Motorola One और Motorola One Power के नाम से जाना जाएगा। पिछले कुछ महीनों में Motorola One Power के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो चुके हैं।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह मोटोरोला ब्रांड का पहला फोन होगा जो iPhone X जैसे डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Motorola One Power में 6.2 इंच फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 64 जीबी स्टोरेज और 12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप होगा।
Advertisement

वैसे, 2 अगस्त के मोटोरोला इवेंट में कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Z3 को भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.