Motorola One की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन को लेकर हुआ यह खुलासा

Motorola अमेरिका के शिकागो शहर में 2 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट मोटोरोला वन और मोटोरोला वन पावर को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Motorola One की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन को लेकर हुआ यह खुलासा
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन फोन की तस्वीरें स्लैशलीक्स पर साझा की गई हैं
  • लेनोवो अपने इन हैंडसेट में मोटो की जगह मोटोरोला नाम का इस्तेमाल करेगी
  • इन्हें Motorola One और Motorola One Power के नाम से जाना जाएगा
विज्ञापन
Motorola अमेरिका के शिकागो शहर में 2 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयासों और अफवाहों पर गौर करें तो इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट में Motorola One Power (Moto One Power) होने की भी संभावना की प्रबल है। इस बीच मोटोरोला वन स्मार्टफोन के व्हाइट कलर वेरिेएंट की वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में हैंडसेट का वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। हैंडसेट के फ्रंट पैनल की झलक नहीं मिली है।

फोन की तस्वीरें स्लैशलीक्स पर साझा की गई हैं जिसे नामी टिप्सटर ZyadAtef12 ने सार्वजनिक किया है। कथित Motorola One समार्टफोन में व्हाइट बैक पैनल नज़र आ रहा है जो ग्लास फिनिश और किनारों पर एल्यूमीनियम फ्रेम से लैस है। पिछले हिस्से पर एक छोटा सा मोटोरोला का लोगो भी नज़र आ रहा है जिसे डुअल कैमरे के नीचे जगह मिली है। लोगो के किनारे पर गोलाकार एल्यूमीनियम रिंग है। ये तस्वीरें अभी तक लॉन्च नहीं किए गए मोटोरोला स्मार्टफोन के किसी और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताती हैं। फोटो में तो फ्रंट पैनल नहीं नज़र आ रहा है, लेकिन इस फोन के डिस्प्ले नॉच के साथ आने की उम्मीद है। मोटोरोला वन और मोटोरोला वन पावर लगभग एंड्रॉयड वन के स्टॉक वर्ज़न पर चलेंगे। हालांकि, इस संबंध में कोई ब्रांडिंग लीक हुई तस्वीरों में नहीं नज़र आई।
 
motorola

हाल ही में आई एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि लेनोवो अपने इन हैंडसेट में मोटो की जगह मोटोरोला नाम का इस्तेमाल करेगी। इन्हें Motorola One और Motorola One Power के नाम से जाना जाएगा। पिछले कुछ महीनों में Motorola One Power के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो चुके हैं।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह मोटोरोला ब्रांड का पहला फोन होगा जो iPhone X जैसे डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Motorola One Power में 6.2 इंच फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 64 जीबी स्टोरेज और 12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप होगा।

वैसे, 2 अगस्त के मोटोरोला इवेंट में कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Z3 को भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »