• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola One Hyper हुआ लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से है लैस

Motorola One Hyper हुआ लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से है लैस

Motorola One Hyper Launched: मोटोरोला वन हाइपर स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें, Motorola ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Motorola One Hyper हुआ लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से है लैस

Motorola One Hyper: मोटोरोला वन हाइपर में है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

ख़ास बातें
  • Motorola One Hyper में हुआ Snapdragon 675 SoC का इस्तेमाल
  • मोटोरोला वन हाइपर में है 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • Motorola One Hyper price के बारे में जानें
विज्ञापन
Motorola One Hyper Launched: मोटोरोला वन हाइपर स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह मोटोरोला ब्रांड का पहला ऐसा एंड्रॉयड फोन है जिसे पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ उतारा गया है, बता दें कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Motorola One Hyper के पिछले हिस्से में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस है। मोटोरोला ब्रांड के इस स्मार्टफोन में ना ही नॉच है और ना ही होल-पंच बल्कि इस फोन को फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ उतारा गया है। आइए अब आपको मोटोरोला वन हाइपर की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Motorola One Hyper price

मोटोरोला के पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले फोन की कीमत की बात करें तो इसका दाम 399.99 डॉलर (लगभग 29,000 रुपये) है। इसका केवल एक ही वेरिएंट है, बता दें कि Motorola ब्रांड के इस स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट हैं, डीप सी ब्लू, डार्क एम्बर और फ्रेश ऑरचिड। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि मोटोरोला ब्रांड के इस फोन को आखिर भारतीय मार्केट में कब तक उतारा जाएगा।
 

Motorola One Hyper specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाले मोटोरोला वन हाइपर स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 और पिक्सल डेनसिटी 395 पिक्सल प्रति इंच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम है।

गौर करने वाली बात यह है कि फोन के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे हैं, प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है, इसका अपर्चर एफ/1.9 है, कंपनी ने क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी दी है जो 16 मेगापिक्सल की तस्वीरें कैप्चर करती है।

साथ में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है, इसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। यह भी क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी से लैस है जो 8 मेगापिक्सल की तस्वीरों को कैप्चर करता है। कैमरा फीचर्स की बात करें को मोटोरोला ब्रांड का यह फोन नाइट विज़न, RAW capture, हाई-रेज़ ज़ूम और फिल-एचडी 60 फ्रेम प्रति सेकेंड वीडियो कैप्चर फीचर्स के साथ आएगा।

Motorola One Hyper में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनॉस शामिल है।  

Motorola ब्रांड के इस स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 45 वॉट हाईपर चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आती है। रिटेल बॉक्स में 15 वॉट का टर्बोपावर चार्जर मिलता है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में 45 वॉट चार्जर को अलग से बेचा जा रहा है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 161.8 x 76.6 x 8.9 मिलीमीटर और वज़न 200 ग्राम है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी शामिल है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  2. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  4. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  8. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  9. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »