Motorola One Fusion+ की दूसरी सेल आज Flipkart पर, जानें कीमत

Motorola One Fusion+ दो रंग विकल्पों में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें मूनलाइट व्हाइट और ट्विलाइट ब्लू मौजूद

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 जुलाई 2020 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • 5,000mAh बैटरी है इसकी खासियत
  • Motorola दूसरा सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन है मोटोरोला वन फ्यूज़न प्लस

Motorola One Fusion+ 6.5 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस है

Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन की सेल आज दूसरी बार भारत में आयोजित की जा रही है, जो कि दोपहर 12 बजे Flipkart के माध्यम से शुरू होगी। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ स्मार्टफोन जून में लॉन्च किया गया था, जो कि कई प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन व कीमत के साथ आता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और यह कंपनी का दूसरा पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ सिंगल रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है, जिसमें आपको दो कलर ऑप्शन प्राप्त होते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
 

Motorola One Fusion+ price in India, sale offers

मोटोरोला वन फ्यूज़न+ सिंगल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत भारत में 16,999 रुपये है। यह दो रंग विकल्पों में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें मूनलाइट व्हाइट और ट्विलाइट ब्लू मौजूद हैं। Motorola One Fusion+ की सेल फ्लिपकार्ट के जरिए आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
 

Motorola One Fusion+ specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन फ्यूज़न+ अन्य लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला डिवाइसों की तरह ही स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) नॉच-लेस डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड सॉल्यूशन के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Motorola One Fusion+ के पीछे शामिल क्वाड कैमरों में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ पर एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। डिवाइस का डाइमेंशन 162.9x76.9x9.6 मिलीमीटर और वज़न 210 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.