Motorola One Action की तस्वीर आई सामने, कलर वेरिएंट का हुआ खुलासा

Motorola One Action की तस्वीर साझा हुई है। रियर हिस्से से कम से कम दो कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है- व्हाइट और ब्लूइश ग्रीन।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अगस्त 2019 16:40 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन एक्शन में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं
  • मोटोरोला वन एक्शन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं
  • Motorola One Action एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा

Motorola One Action के कई स्पेसिफिकेशन हो चुके हैं लीक

Photo Credit: Twitter/ Ishan Agarwal

मोटोरोला वन विज़न को लॉन्च करने के बाद लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला एक और एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस साल जून महीने के बाद से Motorola One Action के बारे में कई बार जानकारी सामने आई है। पहले मोटोरोला वन एक्शन को बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया। इसके बाद फोन का डिज़ाइन रेंडर लीक हुआ है। इससे फोन में होल-पंच डिस्प्ले, पतेल बेज़ल और स्लिम चिन की पुष्टि हुई। अब हमारा सामना मोटोरोला वन एक्शन के कलर वेरिएंट से हुआ है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने इस फोन की तस्वीर साझा की है। रियर हिस्से से कम से कम दो कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है- व्हाइट और ब्लूइश ग्रीन। मोटोराल वन एक्शन की ग्राफिक्स से बनी इस फोटो में फोन के फ्रंट और रियर पैनल का डिज़ाइन नज़र आ रहा है।

इस महीने ही Motorola One Action को एंड्रॉयड इंटरप्राइज़ रेकमेंडेड डिवाइस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, यह इस बात का संकेत है कि हैंडसेट को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह एनएफसी सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा मोटोरोला ब्रांड का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा।

अब तक मिली जानकारियों से लगता है कि मोटोरोला वन एक्शन में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं। वो भी वर्टिकल पोजीशन में। फोन डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। मोटोरोला वन एक्शन में 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ वाइड-एंगल कैमरा होगा।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटोरोला वन एक्शन में सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

फिलहाल, कंपनी की ओर से मोटोरोला वन एक्शन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन हाल ही में लीक हुई जानकारियों से साफ है कि यह लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola One Vision

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.