Motorola ने लॉन्च किया Moto G (Gen 3), कीमत 11,999 रुपये

Motorola ने लॉन्च किया Moto G (Gen 3), कीमत 11,999 रुपये
विज्ञापन
मोटोरोला (Motorola) ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन थर्ड जेनरेशन मोटो जी (Moto G) भारत में लॉन्च कर दिया। मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) (Motorola Moto G Gen 3) स्मार्टफोन के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। सेकेंड जेनरेशन मोटो जी (Moto G) की तुलना में इस हैंडसेट में सबसे बड़ा बदलाव 2GB रैम (RAM) वाला वेरिएंट और 4G सपोर्ट है। Moto G (Gen 3) का एक वेरिएंट 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 1GB RAM वाला होगा, जिसकी कीमत 11,999 रुपये तय की गई है। वहीं, 16GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 2GB RAM वाला वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा।

Motorola के अन्य डिवाइस की तरह Moto G (Gen 3) भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर मिलेगा। बिक्री मंगलवार रात 12 बजे से शुरू होगी। अफसोस की बात यह है कि पहले दिन कितने हैंडसेट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी। Motorola ने यह जरूर बताया कि Moto G के पुराने जेनरेशन वाले फोन समय के साथ मार्केट से फेज़आउट कर दिए जाएंगे। इस कीमत में Motorola अपने पिछले दोनों Moto G स्मार्टफोन की सफलता को एक बार फिर दोहराना चाहेगा। हैंडसेट की टक्कर Lenovo के K3 Note और Xiaomi के Mi 4i से है।

इस हैंडसेट के साथ कंपनी ने 2 अगस्त तक के लिए कई लॉन्च ऑफर भी दिए हैं। इनमें Flipkart Fashion पर 500 रुपये की छूट, Myntra पर 33 फीसदी की छूट, Airtel Wynk का 6 महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, 6 महीने के लिए Airtel का डबल डेटा ऑफर और एक Airtel 4G SIM शामिल है। 100 लकी कस्टमर्स को 100 प्रतिशत कैशबेक मिलेगा, जबकि 100 लकी कस्टमर्स मात्र 1 रुपये में Moto 360 स्मार्टवाच खरीद पाएंगे। कंपनी ने Moto E और Moto G कस्टमर्स के लिए एक्सचेंज ऑफ़र भी रखा है।

Moto G (Gen 3) स्मार्टफोन IPX7 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, यानी यह स्मार्टफोन डस्ट और वाटरप्रूफ है। गौर करने वाली बात है कि Moto G और सेकेंड जेनरेशन Moto G में नैनो कोटिंग लेयर मौजूद था, जिसका काम हैंडसेट को पानी के छींटों से बचाना था। यह एक डुअल-सिम (माइक्रो-सिम) डिवाइस है। स्मार्टफोन 4G LTE कनेक्टिविटी फीचर के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन में Moto G (Gen 2) की तरह डुअल फ्रंट स्पीकर्स मौजूद हैं, जिन्हें डिस्प्ले के ऊपर और नीचे जगह मिली है।

हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है, जिस पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटक्शन मौजूद है। एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले Moto G (Gen 3) स्मार्टफोन में 1.4GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर मौजूद रहेगा। ग्राफिक्स के लिए Adreno 306 GPU का इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि Moto G (Gen 2) में 1.2GHz quad-core Snapdragon 400 (MSM8226) प्रोसेसर के साथ 1GB RAM का इस्तेमाल किया गया था। Moto G (Gen 3) में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद है। डिवाइस की स्टोरेज को 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड से एक्सपेंड किया जा सकता है।

कंपनी ने Moto G (Gen 3) स्मार्टफोन में कैमरे को भी अपग्रेड किया है। डिवाइस में डुअल एलईडी-फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं, इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। Moto G (Gen 3) में 4G के अलावा 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर हैं। स्मार्टफोन में 2470mAh की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  3. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  4. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  5. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  6. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  7. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  8. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  9. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  10. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »