Motorola ने भारत में नए 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया E13 स्मार्टफोन

इसकी बिक्री 16 अगस्त से शुरू होगी। इसे Cosmic Black, Aurora Green और Creamy White कलर्स में खरीदा जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 18:14 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बिक्री 16 अगस्त से शुरू होगी
  • इसे कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा
  • मोटोरोला इसके साथ 2,500 रुपये तक के बेनेफिट्स की भी पेशकश कर रही है

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Motorola ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में E13 स्मार्टफोन को दो स्टोरेज विकल्पों के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का नया 8 GB RAM और 128 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट भी देश में लॉन्च किया है। इसका प्राइस 8,999 रुपये है। 

इसकी बिक्री 16 अगस्त से शुरू होगी। इसे Cosmic Black, Aurora Green और Creamy White कलर्स में कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। कंपनी इसके साथ 2,500 रुपये तक के बेनेफिट्स की भी पेशकश कर रही है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 

Motoola E13 के स्पेसिफिकेशंस 

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T606 SoC और Mali-G57 MP1 GPU है। यह Android 13 (Go edition) पर काम चलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट का वजन लगभग 180  ग्राम का है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 2.4 GHz और 5GHz ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 वायरलेस और 3.5 mm का  हेडफोन जैक दिए गए हैं। 
Advertisement

हाल ही में मोटोरोला ने देश में Razr 40 Ultra और और Razr 40 फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। Razr 40 Ultra में 3.6 इंच का बड़ा बाहरी डिस्प्ले मिलता है, जबकि कम प्राइस वाले Motorola Razr 40 में 1.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले है। मोटोरोला के Razr 40 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और Razr 40 में Snapdragon 7 Gen 1 दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। मोटोरोला के  Razr 40 Ultra के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 89,999 रुपये और Razr 40 का प्राइस 59,999 रुपये है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च कर रही हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design, IP52 rating
  • Decent performance (4GB variant)
  • Big battery, USB Type-C port
  • Dual-band Wi-Fi is a bonus
  • Good software features
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Average quality display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1,600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  9. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  10. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.