50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Motorola G45 5G खरीदें 2500 रुपये सस्ता, जानें कैसे

15 हजार से कम बजट वाला फोन तलाश कर रहे हैं तो Motorola G45 5G एक अच्छा विकल्प है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Motorola G45 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • Motorola G45 5G में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
  • Motorola G45 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है।

Motorola G45 5G में 6.5 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

15 हजार से कम बजट वाला फोन तलाश कर रहे हैं तो Motorola G45 5G एक अच्छा विकल्प है। यह फोन किफायती दामों में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा प्रदान कर रहा है। फ्लिपकार्ट इस फोन पर 2500 रुपये का डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। ऐसे में यह फोन खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आइए Motorola G45 5G पर मिलने ऑफर्स के साथ-साथ फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Motorola G45 5G Discount & Offers


मोटोरोला की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट पर Motorola G45 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में IDFC Bank क्रेडिट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर में 9,700 रुपये की छूट मिल सकती है। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

Motorola G45 5G Features & Specifications


Motorola G45 5G में 6.5 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। फोन  साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस है। कैमरा सेटअप के मामले में G45 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 74.64 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन लगभग 183 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good primary camera
  • Reliable battery life
  • Bad
  • Subpar macro camera
  • Dim LCD screen
  • Slow charging
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • Notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.