64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाला Motorola Edge S Pioneer Edition लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge S Pioneer Edition सिंगल कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जिसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,600 रुपये) है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 25 मई 2021 12:01 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge S Pioneer Edition को चीन में लॉन्च किया गया है
  • फोन सिंगल कॉन्फिग्रेशन में आया है
  • फोन के स्पेसिफिकेशन वनीला Motorola Edge S की तरह है

90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस है Motorola Edge S Pioneer Edition फोन

Motorola Edge S Pioneer Edition को वनीला Motorola Edge S स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट के तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। मिड-रेंज Motorola फोन के नए वेरिएंट की सेल चीन में लाइव कर दी गई है, जो कि सिंगल कॉन्फिग्रेशन में आता है। दिलचस्प बात यह है कि Motorola Edge S Pioneer Edition अन्य कलर ऑप्शन के मुकाबले सस्ता है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने मोटोरोला एज एस फोन को इस साल जनवरी  महीने में लॉन्च किया था। नया फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है और इसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
 

Motorola Edge S Pioneer Edition price, availability

Motorola Edge S Pioneer Edition सिंगल कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जिसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,600 रुपये) है। Motorola Edge S के अन्य कलर वेरिएंट की कीमत की बात करें, तो Emerald Light and Mist के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,999 से शुरू होती है। Motorola Edge S Pioneer Edition फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट  और JD.com के माध्यम से खरीद सकते हैं। यह चीन में ऑफलाइन लेनोवो स्टोर्स के जरिए भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Motorola Edge S Pioneer Edition specifications

Motorola Edge S Pioneer Edition स्पेसिफिकेशन के मामले में Motorola Edge S के समान है। यह फोन भी एंड्रॉयड 11 और MyUI के साथ आता है। फोन में 6.7-inch full-HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,520 पिक्सल्स का है। फोन में 21:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ Adreno 650 GPU और 8GB l LPDDR5 RAM है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जो f/1.7 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर है।

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है। फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन है। कनेक्विटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटुथ 5.1, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक का फीचर है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5,000mAh बैटरी है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।    
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + ToF

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.