• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Edge 40 Pro Launched : 12GB रैम, 60MP सेल्‍फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ नया मोटो फोन लॉन्‍च

Motorola Edge 40 Pro Launched : 12GB रैम, 60MP सेल्‍फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ नया मोटो फोन लॉन्‍च

Motorola Edge 40 Pro : मोटो के इस नए स्‍मार्टफोन में 165Hz का pOLED डिस्प्ले है। फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है।

Motorola Edge 40 Pro Launched : 12GB रैम, 60MP सेल्‍फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ नया मोटो  फोन लॉन्‍च

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 40 Pro : मोटोरोला एज 40 प्रो की कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 899.99 (लगभग 80,500 रुपये) रखी गई है।

ख़ास बातें
  • नए मोटो स्‍मार्टफोन को यूरोप में लॉन्‍च किया गया है
  • इसे अगले हफ्ते से खरीदा जा सकेगा
  • इसे मोटोरोला एज 30 प्रो का सक्‍सेसर बताया जा रहा है
विज्ञापन
Motorola Edge 40 Pro (मोटोरोला ऐज 40 प्रो) स्‍मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। इसे मोटोरोला एज 30 प्रो (Motorola Edge 30 Pro) का सक्‍सेसर बताया जा रहा है। मोटो के इस नए स्‍मार्टफोन में 165Hz का pOLED डिस्प्ले है। फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। यह फोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आता है और स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4600 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। दावा कि सिंगल चार्ज में यह स्‍मार्टफोन 30 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देता है।
 

Motorola Edge 40 Pro की कीमत और उपलब्धता

मोटोरोला एज 40 प्रो की कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 899.99 (लगभग 80,500 रुपये) रखी गई है। फोन को इंटरस्टेलर ब्लैक और लूनर ब्लू कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। अगले सप्‍ताह से यह फोन यूरोप में सेल  के लिए उपलब्ध होगा। अगले कुछ हफ्तों में यह लैटिन अमेरिका के चुनिंदा मार्केट्स में भी पहुंच सकता है। 

भारत में इस फोन के लॉन्‍च से जुड़ीं डिटेल्‍स अभी सामने नहीं आई हैं। बात की जाए मोटोरोला एज 30 प्रो की, तो उसे भारत में पिछले साल फरवरी में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ 49,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। 
 

Motorola Edge 40 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (eSIM+फिजिकल सिम) स्‍लॉट के साथ आने वाला यह स्‍मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। फोन में 20:9 के एस्पेक्ट रेशियो के साथ 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्‍प्‍ले 6.67 इंच का है और फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) रेजोलूशन ऑफर करता है। डिस्प्ले और रियर पैनल दोनों को कंपनी ने एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ 3D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्‍ट किया है। 

Motorola Edge 40 Pro में 12GB LPDDR5 रैम दी गई है और फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर लगाया गया है, जो फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स के लिए है। बात करें कैमरों की, तो Edge 40 Pro में 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

256 जीबी इंटरनल स्‍टाेरेज से लैस यह स्‍मार्टफोन 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एक्स, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर लगाए गए हैं। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा रह सकता है। 

125W की TurboPower फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले Motorola Edge 40 Pro में 4600 एमएएच की बैटरी है। फोन का वजन 199 ग्राम है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp, 144Hz AMOLED display
  • Powerful SoC
  • 68W fast charging
  • Near-stock Android 12, guaranteed updates
  • Very good selfie camera
  • कमियां
  • Heats up under load
  • Night mode performance could be better
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »