200MP कैमरा, 12GB रैम, 4610mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।

विज्ञापन
Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2022 11:12 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है
  • इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ pOLED डिस्प्ले है
  • इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है

इससे पहले Motorola Edge 30 Ultra को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Motorola Edge 30 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला ने 14 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वह इसका हाई एंड वेरिएंट बहुत जल्द लॉन्च करेगी। लॉन्च के साथ ही यह हैंडसेट खरीद के लिए भी उपलब्ध करवा दिया गया है। लेटेस्ट वेरिएंट में में 12GB रैम है और 256GB स्टोरेज मिलती है। फोन को शुरुआत में 8GB  रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ एचडी प्लस रिजॉल्य़ूशन है। इसमें 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। 
 

Motorola Edge 30 Ultra (12GB + 256GB storage model) price in India, availability

Motorola Edge 30 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। इससे पहले इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर यह वेरिएंट 54,999 रुपये में लिस्टेड है। इसे इंटरस्टेलर ब्लैक और स्टारलाइट व्हाइट में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Motorola Edge 30 Ultra specifications

Motorola Edge 30 Ultra एंड्रॉयड 12 आधारित My UX पर ऑपरेट करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ pOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसमें 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह DCI-P3 कलर गेमट और HDR10+ को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1250 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह Corning Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यह 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth v5.2, और GPS के साथ आता है। इसमें यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स हैं। इसमें 4,610mAh की बैटरी है जो कि 125W टर्बोपावर चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है। यह 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.