8GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा, Snapdragon 888+ के साथ Motorola Edge 30 Fusion लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टफोन में Snapdragon 888 Plus चिप है जिसे 8GB रैम के साथ पेअर किया गया है।

8GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा, Snapdragon 888+ के साथ Motorola Edge 30 Fusion लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge 30 Fusion की कीमत 599 यूरो (लगभग 48,000 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • Edge 30 Fusion में डुअल स्टीरिओ स्पीकर हैं
  • डिवाइस में IP52 रेटिंग है
  • इसमें 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज है
विज्ञापन
Motorola ने अपना लेटेस्ट Edge 30 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से इसे फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। फोन कई आकर्षक फीचर्स जैसे 144Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा और Snapdragon 888 Plus से लैस है। फोन को चीन में लॉन्च हुए Moto S30 Pro का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं। 
 

Motorola Edge 30 Fusion price and availability

Motorola Edge 30 Fusion की यूरोप में कीमत 599 यूरो (लगभग 48,000 रुपये) है। इसे सोलर गोल्ड, नेप्च्यून ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, कॉस्मिक ग्रे कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Motorola Edge 30 Fusion specifications and features

Motorola Edge 30 Fusion में 6.55 इंच P-OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फुलएचडी प्लस रेजॉल्य़ूशन है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है और 360Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। इसमें 10-बिट कलर्स, DCI-P3 कलर गेमट, 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट स्कैनर और साथ ही फेस अनलॉक भी दिया गया है। डिवाइस में मेटेलिक फ्रेम है और रियर व फ्रंट पैनल में Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। 

स्मार्टफोन में Snapdragon 888 Plus चिप है जिसे 8GB रैम के साथ पेअर किया गया है। इसमें 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ आता है। कंपनी ने कहा है कि इसमें दो ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड दिए जाएंगे। इसकी बैटरी कैपिसिटी 4,400mAh की है जिसके साथ में 68W फास्ट चार्जिंग दी गई है। 

कैमरा स्पेसिफिकेशंस देखें तो, फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी दी गई है। उसके साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Edge 30 Fusion में डुअल स्टीरिओ स्पीकर हैं जिसके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट है। डिवाइस में IP52 रेटिंग है। कनेक्टिविटी के लिए यह 5G, Wi-Fi 802.11ax, Bluetooth 5.2, GPS, NFC और USB-C को सपोर्ट करता है। फोन के डाइमेंशन 158.48 x 71.99 x 7.45mm और वजन 175 ग्राम है।  

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium, lightweight design
  • Smooth, 144Hz pOLED display
  • Good camera performance, 8K video recording
  • Decent battery life, 68W fast charging
  • Clean software with good custom features
  • Powerful performance
  • कमियां
  • Cameras struggle with skin tones
  • Slightly expensive
  • No higher storage option available, lacks microSD slot
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »