• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola के इस फोन को हाथ में लपेट सकते हैं, मोड़कर स्टैंड बना सकते हैं, MWC में दिखा जलवा!

Motorola के इस फोन को हाथ में लपेट सकते हैं, मोड़कर स्टैंड बना सकते हैं, MWC में दिखा जलवा!

Motorola ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC) 2024 में अपने नए एडेप्टिव डिस्प्ले कॉन्सेप्ट को दुनिया के सामने एक बार फिर पेश किया।

Motorola के इस फोन को हाथ में लपेट सकते हैं, मोड़कर स्टैंड बना सकते हैं, MWC में दिखा जलवा!
ख़ास बातें
  • Motorola ने MWC 2024 में अपने नए एडेप्टिव डिस्प्ले कॉन्सेप्ट को दिखाया
  • इसे मोड़कर हाथ में लपेटा जा सकता है
  • स्टैंड की तरह भी किया जा सकता है इस्तेमाल
विज्ञापन
लेनोवो (Lenovo) ने MWC 2024 में मोटोरोला (Motorola) एडेप्टिव डिस्प्ले कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को दिखाया, जिसे पिछले साल अक्टूबर में घोषित किया गया था। MWC में कंपनी ने इसका डेमो सभी के लिए उपलब्ध कराया, जिसमें दिखाया गया कि स्मार्टफोन को इस कदर लचीला बनाया गया है कि यह यूजर की कलाई में भी चिपक सकता है। लेनोवो की सहायक कंपनी ने इस स्मार्टफोन में pOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। नए स्मार्टफोन फॉर्म फैक्टर में फुल-एचडी+ पोलेड स्क्रीन है और इसे पीछे की ओर मोड़कर कलाई के चारों ओर रिस्टबैंड या स्मार्टवॉच की तरह लपेटा जा सकता है। इसके अलावा, इसे कई तरह से स्टैंड मोड में टिकाया जा सकता है।

Motorola ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC) 2024 में अपने नए एडेप्टिव डिस्प्ले कॉन्सेप्ट को दुनिया के सामने एक बार फिर पेश किया। इस नए कॉन्सेप्चुअल डिवाइस में FHD+ pOLED डिस्प्ले है जिसे यूजर्स की जरूरतों के आधार पर अलग-अलग आकार में मोड़ा और आकार दिया जा सकता है। इसे एक स्टैंडर्ड स्मार्टफोन की तरह तो इस्तेमाल किया ही जा सकता है, साथ ही इसे मोड़कर कलाई पर लपेटा जा सकता है या निचले हिस्से को मोड़कर इसे स्टैंड के रूप में सपाट स्थान पर रखा जा सकता है।

जब इसे सपाट रखा जाता है, तो इसका स्क्रीन साइज 6.9-इंच होता है, जबकि इसे 4.6-इंच डिस्प्ले के साथ सेल्फ-स्टैंडिंग मोड पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, मोटोरोला का कहना है कि यूजर्स मोटोरोला Razr+ की कवर स्क्रीन पर बाहरी डिस्प्ले के समान अनुभव प्राप्त करने के लिए डिवाइस को स्मार्ट बैंड या स्मार्टवॉच की तरह अपनी कलाई के चारों ओर लपेट सकते हैं। हालाँकि, यह नया डिवाइस स्टोर्स में कब दिखाई देगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

मोटोरोला एडेप्टिव डिस्प्ले कॉन्सेप्ट अपने लचीले डिजाइन को पावर देने के लिए इनोवेटिव बैटरी टेक्नोलॉजी को शामिल करता है। डिवाइस में इसके फ्रेम एलिमेंट के अंदर छोटी बैटरियों की एक सीरीज को फिट किया गया है, जो हिंज मैकेनिज्म से जुड़ी होती है जो इसके लचीलेपन को सक्षम बनाती है। हालांकि, कुल बैटरी क्षमता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Motorola Adaptive Display Concept
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  2. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  4. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  8. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  9. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  10. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »