Moto Z2 Play लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी ने गुरुवार को भारत में अपने मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Moto Z2 Play की कीमत 27,999 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2017 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Moto Z2 Play 27,999 रुपये में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • Moto Z2 Play एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है
  • इसमें में स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है
लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी ने गुरुवार को भारत में अपने मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Moto Z2 Play की कीमत 27,999 रुपये में मिलेगा। याद रहे कि इस हैंडसेट को पिछले हफ्ते ही अमेरिका में लॉन्च किया गया था। मोटो मॉड्स के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग गुरुवार से शुरू होगी। बुकिंग 14 जून तक चलेगी। बता दें कि मोटो ज़ेड2 प्ले को फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्टोर में 15 जून से बेचा जाएगा। इसके साथ कंपनी ने नए मोटो मॉड्स भी पेश किए जिन्हें पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था।

मोटोरोला ने भारत में इस हैंडसेट का सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। याद रहे कि अमेरिका में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी लाया गया था।
 

Moto Z2 Play कीमत और लॉन्च ऑफर

हमने आपको पहले बताया है कि Moto Z2 Play भारत में 27,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ग्राहक 2,000 रुपये का भुगतान करके इस स्मार्टफोन को प्री-बुक कर सकते हैं। इसके बाद आपके पास 10 महीने के लिए बिना ब्याज वाला ईएमआई चुनने का विकल्प है। इसके अलावा कंपनी की ओर से मोटो आर्मर पैक भी प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को दिया जा रहा है। इसमें एल्यूमीनियम केस, बैक शेल, सेल्फी स्टिक और प्रोटेक्टिव फिल्म शामिल हैं।

Lenovo ने रिलायंस जियो 4जी डेटा ऑफर का भी ऐलान किया। जियो यूज़र को 100 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। यह ऑफर आम ग्राहकों के लिए भी है, यानी हैंडसेट प्री-बुकिंग ज़रूरी नहीं है।
Advertisement
 
 

मोटो ज़ेड2 प्ले के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto Z2 Play एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों के पास दो विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज या 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।

कैमरे की बात करें तो मोटो ज़ेड2 प्ले में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। यह लेज़र और डुअल ऑटोफोकस लेंस के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। इसके साथ पहली बार मोटो ने डुअल सीसीटी फ्लैश दिया है। मज़ेदार बात यह है कि स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो मोटो ज़ेड प्ले की 3510 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है।
Advertisement

मोटो ज़ेड2 प्ले वाटर रेप्लेंट भी है और इसमें नैनो कोटिंग का इस्तेमाल हुआ है। यह 5.99 मिलीमीटर मोटा है। स्मार्टफोन पुराने मोटो मॉड्स तो सपोर्ट करेगा ही, साथ में नए मॉड्स को भी जिन्हें इसके साथ लॉन्च किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Runs stock Android Nougat
  • Support for existing Moto Mods
  • Camera is quick to focus
  • Dual-tone front LED flash
  • Bad
  • Ugly camera bump
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto Samrtphones, Moto Z2 Play Launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.