मोटो ज़ेड2 फोर्स भारत में लॉन्च, शैटरप्रूफ डिस्प्ले वाला है यह फोन

मोटोरोला इंडिया ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 फोर्स लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पुराने मोटो ज़ेड फोर्स स्मार्टफोन का अपग्रेड है। बता दें कि मोटो ज़ेड 2 फोर्स की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में दस्तक पिछले साल जुलाई में हुई थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 फरवरी 2018 13:56 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड2 फोर्स को भारत में लिमिटेड एडिशन हैंडसेट के तौर पर उतारा गया है
  • भारत में मोटो ज़ेड2 फोर्स 34,999 रुपये में मिलेगा
  • अहम खासियतों में शैटरप्रूफ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हैं
मोटोरोला इंडिया ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 फोर्स लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पुराने मोटो ज़ेड फोर्स स्मार्टफोन का अपग्रेड है। बता दें कि मोटो ज़ेड 2 फोर्स की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में दस्तक पिछले साल जुलाई में हुई थी। मोटो ज़ेड2 फोर्स को भारत में लिमिटेड एडिशन हैंडसेट के तौर पर उतारा गया है। इसकी अहम खासियतों में शैटरप्रूफ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हैं। इस हैंडसेट के साथ कंपनी मोटो टर्बोपावर पैक मोटो मॉड के साथ आया है।
 

मोटो ज़ेड2 फोर्स की भारत में कीमत

मोटो ज़ेड2 फोर्स भारत में 34,999 रुपये में मिलेगा। इस कीमत में हैंडसेट की भिड़ंत वनप्लस 5टी, शाओमी मी मिक्स 2 और नोकिया 8 से होगी। इस फोन के ग्राहकों को मोटो टर्बोपावर बैंक भी मिलेगा। मोटो टर्बोपावर पैक की कीमत 5,999 रुपये है और यह भारतीय बाज़ार में पिछले साल दिसंबर में आया था। मोटोरोला के नए हैंडसेट की बिक्री गुरुवार को मध्यरात्रि 12 बजे शुरू होगी।
Advertisement
 

मोटो ज़ेड2 फोर्स के स्पेसिफिकेशन

ज़ेड2 फोर्स की बॉडी 7000 सीरीज़ के एल्यूमीनियम बिल्ड से बनी है। हैंडसेट पर जल-निरोधक नैनो कोटिंग की गई है। वहीं, फोन के बैक में विभिन्न मोटो मॉड से कनेक्टिविटी सुगम बनाने के लिए पोगो पिन कनेक्टर दिए गए हैं। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित होगा। फोन में 5.5 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन शैटरशील्ड पीओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोन के रियर में डुअल कैमरा (12+12 मेगापिक्सल का) सेटअप है। ये सोनी के IMX386 इमेज सेंसर से लैस हैं। दोनों में से एक सेंसर आरजीबी इमेज कैप्चर करता है व दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। दोनों कैमरे एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस और सीसीटी डुअल एलईडी फ्लैस से लैस हैं। साथ ही फोन के फ्रंट में एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चरस, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस व एलईडी फ्लैस से युक्त है।
Advertisement

स्मार्टफोन 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के विकल्प में उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह हैंडसेट 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप-सी से लैस है। सेंसर में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, जाइरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। हैंडसेट में 2730 एमएएच की बैटरी है, जो 15 वॉट के टर्बोपावर चार्जर के साथ आती है। फोन का वज़न 143 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bundled TurboPower Mod
  • Excellent cameras
  • Very good performance
  • Good value for money
  • Bad
  • Tends to get warm under load
  • Front glass picks up scratches easily
  • Lacks aesthetic appeal
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2730 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.