मोटो ज़ेड प्ले का रिव्यू

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 1 नवंबर 2016 18:33 IST
मोटोरोला का मोटो एक्स प्ले (रिव्यू) अपने समय का शानदार फोन साबित हुआ था। और आज, लेनोवो की ज़ेड सीरीज़ के स्मार्टफोन मोटो ज़ेड प्ले ने एक बार फिर वहीं सुर्खियां बटोर रहा है। मोटो ज़ेड सीरीज़ कंपनी की नई फ्लैगशिप रेंज है और इसने एक्स सीरीज़ मॉडल की जगह ली है। हालांकि, लेनोवो का दावा है कि मोटो एक्स सीरीज़ खत्म नहीं हुई है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लेनोलो के प्रीमियर टायर स्मार्टफोन अब मोटो ज़ेड रेंज के तहत ही पेश होंगे।

इस हिसाब से, मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन को मोटो एक्स प्ले का रिप्लेसमेंट कहा जा सकता है। हमें इस फोन के साथ इस साल आईएफए इवेंट में कुछ समय गुजारने का मौका मिला और अह यह फोन भारत में लॉन्च हो गया है। अब देखना है कि यह फोन बाजार में किस तरह टक्कर देता है।
Advertisement

मोटो ज़ेड प्ले डिज़ाइन और बनावट
मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन ज़ेड सीरीज़ के मोटो ज़ेड फोन जैसा स्लिम नहीं है। लेकिन असल में यह अच्छी बात ही है। हम निज़ी तौर पर एक ऐसा स्मार्टफोन लेने का सुझाव देंगे जो ज्यादा सुरक्षित हो और आपकी जेब में आसानी से फिट हो सके। और मोटा होने का मतलब है कि हाथ में पकड़ते समय और टाइपिंग करते समय हाथों में इसकी ग्रिप अच्छी रहती है। हालांकि, हमें फोन की लंबाई से थोड़ी समस्या हुई क्योंकि अधिकतर पॉकेट में से इसे फिट रखना आसान नहीं होता। स्टायल शैल बैक कवर के साथ फोन बिना कवर के महसूस होता है और ग्लास रियर कवर के चलते फोन हाथ से बहुत ज्यादा फिसलता है। फोन के साथ एक स्टायल शैल भी आता है।
Advertisement

ऐल्युमिनियम बॉडी के चलते मोटो ज़ेड प्ले रग्ड फोन जैसा अहसास देता है। फोन की बिल्ड क्वालिटी बेहद शानदार है। मोटो एक्स डिज़ाइन हमें खासा पसंद आया था लेकिन ज़ेड प्ले का डिज़ाइन भी बुरा नहीं है। फोन में दिए गए बटन अच्छे से चलते हैं लेकिन थोड़ा छोटा महसूस होते हैं। लेनोवो ने दूसरे बटन और पावर बटन में फर्क करने की कोशिश की है लेकिन अच्छा होता अगर इन्हें दूसरी जगह या फिर अलग साइज़ में दिया होता।
 

ऊपर की तरफ एक सिम ट्रे है और यूज़र दो नैनो सिम और 2 टीबी तक के एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में नीचे की तरफ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। फोन में रियर पर एक लेज़र ऑटोफोकस सेंसर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। स्क्रैच से बचाने के लिए आगे की तरफ उभरा हुआ लेंस, स्टायल शैल के साथ दिया गया है। फोन में कोई स्पीकर ग्रिल नहीं है क्योंकि ईयरपीस लाउडस्पीकर की तरह भी काम करता है।
Advertisement

5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले से वाइब्रेंट कलर और शार्प टेक्स्ट मिलता है। सूरज की रोशनी में भी फोन को अच्छे से पढ़ा जा सकता है। इसके अलावा फोन के टच में भी हमें कोई दिक्कत नहीं हुई और यह अच्छे से काम करता है। एंड्रॉयड यूआई नेविगेशन के लिए ऑनस्क्रीन बटन दिए गए हैं और स्क्रीन के बिल्कुल नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे फोन को लॉक करने या अनलॉक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर अच्छे से काम करता है हालांकि कई बार यह फिंगरप्रिंट की पहचान करने में फेल हो जाता है।
Advertisement

मोटो ज़ेड प्ले खरीदने पर ग्राहको को एक यूएसबी टाइप-सी केबल, 15 वाट का वॉल चार्जर, हेडसेट, सिम प्रोजेक्टर और एक दिशा-निर्देशिका मिलेगी। फोन के साथ आने वाले हेडसेट की क्वालिटी एक प्रीमियम स्मार्टफोन के हिसाब से बुहत अच्छी नहीं है और इसकी क्वालिटी और बेहतर अच्छी हो सकती थी।
 

मोटो ज़ेड प्ले स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
Advertisement
मोटो ज़ेड प्ले में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। हाल ही में हमारे द्वारा रिव्यू किए गए ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) सहित असूस ज़ेनफोन मॉडल में भी यही प्रोसेसर है। हमें लगता है कि आजकल अधिकतर फोन में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन आखिरकार नंबर से ज्यादा अहमियत होती है कि फोन को किस तरह से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। हालांकि ज़ेड प्ले में दिया गया प्रोसेसर मोटो ज़ेड में दिया गया क्वालकॉम फ्लैगशिप प्रोसेसर जितना दमदार नहीं है लेकिन इससे मल्टीटास्किंग आसानी से की जा सकती है।

3 जीबी रैम से मोटो ज़ेड प्ले के सॉफ्टवेयर से मिलने वाली परफॉर्मेंस ठीक रहती है। आंकड़ों की बात करें तो मोटो ज़ेड प्ले ठीकठाक परफॉर्म करता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग परफॉर्मेंस शानदार रहती है और फोन अच्छे से काम करता है।

बाकी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, ब्लूटूथ 4.0, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एनएफसी और यूएसबी ओटीजी दिए गए हैं। दोनों सिम स्लॉट में 4जी सपोर्ट करता है। फोन में अलग से वीओएलटीई सपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा एफएम रेडियो भी नहीं है और वाई-फाई 802.11 एसी का ना होना भी निराशाजनक है।
 

मोटो ज़ेड और दूसरे मोटो स्मार्टफोन की तरह ही एंड्रॉयड बेहतर अनुभव देता है। फोन में एनिमेशन में बिना किसी स्मस्या के मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। औसतन 1.1 जीबी रैम हर समय खाली रहती है। मोटो मोड्स और मोटो ऐप के अलावा एंड्रॉयड मार्शमैलो किसी दूसरे नेक्सस फोन की तरह ही काम करता है। मोटो ऐप से जेस्चर आधारित एक्शन किए जा सकते हैं।

मोटो एक्शन से कैमरा ऑपरेट करने, फ्लैश लाइट आदि के लिए हैंड जेस्चर से टॉगल कर सकते हैं। नीचे से ऊपर स्वाइप करने पर स्क्रीन वन हैंडेड मोड पर आ जाती है। मोटो डिस्प्ले से पहली नज़र में समय देख सकते हैं और फोन के स्टैंडबाय में होने पर नोटिफिकेशन भी मिल जाती हैं।
 

मोटो ज़ेड प्ले परफॉर्मेंस
मोटो के प्रीमियम स्मार्टफोन में ऐप परफॉर्मेंस के बारे में शिकायत करना मुश्किल है और मोटो ज़ेड प्ले में भी कुछ बदला नहीं है। फोन की सामान्य परफॉर्मेंस तेज है और यह स्मार्टफोन एक्टिव यूजेज़ के दौरान भी कूल चलता है। मोटो ज़ेड प्ले चार्जिंग के समय थोड़ा गर्म हो जाता है लेकिन गेम खेलते समय और कैमरा इस्तेमाल करते समय फोन में ओवरहीटिंग नहीं होती। मोटो ज़ेड के साथ काम करने वाले सभी मोड इस फोन के साथ भी काम करते हैं। और यह महंगे मोटो ज़ेड का अहसास देता है।

मोटो ज़ेड प्ले में मल्टीमीडिया प्लेबैक बेहद अच्छा है और इसका श्रेय शानदार डिस्प्ले व अच्छे ऑडियो को जाता है। स्पीकर व हेडफोन के लिए ऑडियो सेटिंग अलग से सेट कर सकते हैं। हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियो और 4के वीडियो फाइल भी अच्छे से प्ले होती हैं। साउंड भी अच्छा है। ईयरपीस स्पीकर से बिना किसी दिक्कत के अच्छी आवाज़ आती है। ईयरपीस स्पीकर शानदार आवाज़ देता है और हाई वॉल्यूम पर भी कोई दिक्कत नहीं होती।

मोटो ज़ेड प्ले में पीडीएएफ और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दिन की रोशनी में, लैंडस्केप तस्वीरें अच्छी डिटेलिंग और कलर प्रोडक्शन के साथ कैद होती हैं। फोन में फोकस तेज होता है और हालांकि हमें कभी-कभी क्लोज़-अप शॉट के दौरान सब्जेक्ट पर फोकस लॉक करने में दिक्कत हुई।
 

मैक्रो तस्वीरें खासी अच्छी आती हैं। कम रोशनी में लैंडस्केप तस्वीरों में डिटेलिंग कम हो जाती है। कुल मिलाकर, अगर आप तस्वीरों को बहुत ज्यादा क्रॉप नहीं करते हैं तो तस्वीरें अच्छी हैं। अगर आप सेटिंग में जाकर प्रो मोड को मैनुअली ट्वीक करते हैं तो बेहतर रिज़ल्ट आ सकते हैं।

फुल एचडी और 4के के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग बुहत अच्छी है। 120 फ्रेम प्रति सेकेंड और 720 फ्रेम प्रति सेकेंड पर रिकॉर्ड होने वाली स्लो मोशन वीडियो भी अच्छी आती हैं। कैमरा ऐप बेसिक है लेकिन पॉपुलर शूटिंग मोड जैसे प्रोफेशनल और पैनोरमा से अच्छी तस्वीरें कैद होती हैं। अच्छी रोशनी में फ्रंट कैमरे से अच्छी सेल्फी ली जा सकती हैं और रात के समय फ्रंट फ्लैश बढ़िया काम करता है। रियर डुअल-टोन फ्लैश एक छोटे कमरे में अच्छा परफॉर्म करता है।

बैटरी लाइफ मोटो ज़ेड का एक और फ़ीचर है जो बहुत अच्छा परफॉर्म करती है। 3150 एमएएच की बैटरी ने हमारे वीडियो लूप टेस्ट में 17 घंटे और 4 मिनट तक साथ दिया। सामान्य इस्तेमाल के दौरान, गम आसानी से फोन को डेढ़ दिन तक चला सके। मोटो के टर्बोपावर फ़ीचर से क्विक चार्जिंग मिलती है जिससे फोन आधे घंटे में ही करीब 26 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

हमारा फैसला
24,999 रुपये की कीमत के साथ मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन हमारे मौज़ूदा पसंदीदा वनप्लस 3 फोन को टक्कर देता है। इसक् अलावा असूस ज़ेनफोन 3 और हॉनर 8 स्मार्टफोन भी शानदार ऑल-राउंडर हैं। मोटो ज़ेड प्ले हर डिपार्टमेंट में अच्छा काम करता है और यह एक बेहद अच्छा ऑल-राउंडर है। बात करें कीमत की तो, इस फोन में एक ज्यादा दमदार प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता था और वाई-फाई 802.11 एसी का ना होना भी बड़ी खामी है। इसके अलावा यह थोड़ा सा भारी भी है। हालांकि, हमारे लिए फोन का अतिरिक्त वज़न और मोटाई कोई समस्या नहीं है लेकिन कुछ लोगों के लिए फोन की लंबाई समस्या हो सकती है।

मोटो ज़ेड प्ले में एक अनोखा फ़ीचर है जो इस रेंज के दूसरे स्मार्टफोन में नहीं है और ये है इसमें मोटो मोड्स का सपोर्ट होना। अगर आप इस ईकोसिस्टम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो यह एक शानदार फैसला होगा। और मोटो ज़ेड प्ले महंगा भी नहीं है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Crisp display
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Compatible with Moto Mods
  • Bad
  • No Wi-Fi ac
  • Slightly unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.