मोटो ज़ेड प्ले की तस्वीरें फिर लीक, स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा

मोटो ज़ेड प्ले की तस्वीरें फिर लीक, स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • जीएफएक्स बेंच पर दिए स्पेसिफिकेशन पिछली खबरों से मिलते-जुलते हैं
  • लीक प्रमोशनल पोस्टर से स्मार्टफोन के मॉड्यूलर होने का पता चलता है
  • फोन के 6 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है
विज्ञापन
मोटोरोला के आने वाले चर्चित स्मार्टफोन मोटो ज़ेड प्ले को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। और अब इस कथित स्मार्टफोन का ना केवल प्रमोशनल पोस्टर लीक हुआ है बल्कि इसे बेंचमार्क वेबसाइट जीएफएक्सबेंच पर भी लिस्ट कर दिया गया है। खास बात है कि इससे पहले भी इस मोटो डिवाइस के स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं।

बात करें जीएफएक्स बेंच पर दिए गए स्पेसिफिकेशन की तो, मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर सीपीयू होगा। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। बेंचमार्क वेबसाइट के मुताबिक, मोटो ज़ेड प्ले में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। लिस्ट किए गए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, मोटो ज़ेड प्ले में 3500 एमएएच की बैटरी होगी और यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा।

चीनी वेबसाइट वीबो पर एक नए लीक के हवाले से एंड्रॉयड हिट्स की खबर में कहा गया है कि एक यूज़र ने मोटो ज़ेड प्ले का प्रमोशनल पोस्टर पोस्ट किया है। इससे पता चलता है कि मोटो ज़ेड सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन की तरह इस फोन में भी मोटो मॉड मॉड्यूल दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी होगी जिससे 15 मिनट की चार्जिंग के बाद ही 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।

मोटो ज़ेड प्ले को चीन में 6 सितंबर को आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले इसी महीने रेडिट पर लीक हुई तस्वीरों से पता चला था कि इस स्मार्टफोन में रियर पर एक ग्लास पैनल दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto Z Play, Motorola, Lenovo, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  2. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  3. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  4. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  5. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  7. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  8. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  9. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  10. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »