मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 जून 2016 13:07 IST
लेनोवो ने गुरुवार को सेन फ्रांसिस्को में लेनोवो टेक वर्ल्ड 2016 में बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स लॉन्च कर दिए। उम्मीद के मुताबिक ही इन स्मार्टफोन के साथ मोटो मोड्स मैग्नेटिक स्नैप-ऑन रियर पैनल भी लॉन्च किए गए। दोनों स्मार्टफोन मोटो मेकर कस्टमाइज़ेशन फीचर सपोर्ट करते हैं।

मोटोरोला मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स स्मार्टफोन मोटो मोड्स के साथ सितंबर से ग्लोबली उपलब्ध होंगे। मोटो मोड्स को मोटो ज़ेड स्मार्टफोन के साथ काम करन के हिसाब से डिजाइन किया गया है। अमेरिका में इन स्मार्टफोन को कैरियर पार्टनर वेरिज़न वायरलेस पर मोटो ज़ेड ड्रॉयड और मोटो ज़ेड फोर्स ड्रॉयड नाम से पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलते हैं। मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ एक अलग यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं दिया गया है।

बात करें मोटो ज़ेड की तो इसे दुनिया का सबसे पतला (5.2 एमएम) प्रीमियम स्मार्टफोन कहा जा रहा है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी या 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (2 टीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।
 

मोटोरोला के नए फ्लैगशिप मोटो ज़ेड में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट फ्लैश और एक वाइड एंगल लेंस के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन वाटर-रीपेलैंट कोटिंग के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि फोन में दी गई 2600 एमएएच की बैटरी 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। टर्बो चार्जिंग के साथ आने वाली इस बैटरी से 15 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है।
Advertisement

अब बात मोटोरोला मोटो ज़ेड फोर्स के स्पेसिफिकेशन की, मोटो एक्स फोर्स की तरह ही इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले शैटरशील्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इससे डिस्प्ले टूटेगा नहीं। पोन के स्पेसिफिकेशन लगभग मोटो ज़ेड जैसे ही हैं लेकिन इसमें 3500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। टर्बो चार्जिंग के साथ आने वाली बैटरी के 15 मिनट में चार्जिंग के बाद 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने की बात कही गई है। इस फोन में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
Advertisement
 

मोटो मोड्स को रियर पर दिए 16 डॉट्स से कनेक्ट किया जा सकता है जिससे जेबीएल साउंडबूस्ट, मोटो इंस्टा-शेयर प्रोजेक्टर और एक पॉवर पैक (22 घंटे की अतिरिक्त बैटरी लाइफ) मिलेगा। रियल वुड, लेदर और फैब्रिक फिनिश वाले स्टाइल शैल भी उपलब्ध होंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.