Moto X4 लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे वाले इस हैंडसेट की कीमत जानें

लेनोवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो एक्स4 लॉन्च कर दिया है। लेनोवो के मोटो ब्रांड का लेटेस्ट मोटो एक्स सीरीज़ स्मार्टफोन भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Moto X4 लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे वाले इस हैंडसेट की कीमत जानें
ख़ास बातें
  • मोटोरोला मोटो एक्स4 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है
  • 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है
विज्ञापन
लेनोवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो एक्स4 लॉन्च कर दिया है। लेनोवो के मोटो ब्रांड का लेटेस्ट मोटो एक्स सीरीज़ स्मार्टफोन भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट फ्लैश मॉड्यूल के अलावा, स्मार्टफोन की ख़ासियत है आईपी-68 रेटिंग यानी डिवाइस धूल व पानी से सुरक्षित रहेगा। Moto X4 में अमेज़न एलेक्सा सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, अभी यह फ़ीचर भारत में उपलब्ध नहीं होगा। कंपनी ने गैजेट्स 360 के साथ बातचीत में खुलासा किया कि जब तक अमेज़न भारत मोटो एलेक्सा ऐप लॉन्च नहीं करती तब तक यह फ़ीचर यहां काम नहीं करेगा। लेनोवो का कहना है कि नए स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला मोटो एक्स4 भारत का पहला स्मार्टफोन है। मोटो एक्स4 को भारत में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। दोनों वेरिएंट डुअल सिम सपोर्ट करते हैं। मोटो एक्स4 की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन और दूसरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
 

मोटो एक्स4 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

मोटो एक्स4 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 20,999 रुपये है, जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह हैंडसेट सुपर ब्लैक और स्टर्लिंग ब्लू कलर वेरिएंट में फ्लिपकार्ट पर और मोटो हब पर उपलब्ध होगा। मोटो एक्स4 की बिक्री सोमवार रात 12 बजे से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,500 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। वहीं, चुनिंदा मोटोरोला स्मार्टफोन को इस्तेमाल कर रहे यूज़र को अपग्रेड ऑफर के तहत मोटो एक्स4 खरीदने पर 3000 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। एचडीएफसी क्रेडिट व डेबिट कार्ड यूज़र को 10 प्रतिशत कैशबैक ऑफर मिलेगा। 50 प्रतिशत बायबैक गारंटी का ऑफर भी दिया जा रहा है। फोन खरीदने पर 340 जीबी तक एयरटेल डेटा मिलेगा। लेनोवो के ब्रांड हेड सुधिन माथुर ने इवेंट में जानकारी साझा करते हुए बताया कि देशभर में कंपनी के 150 एक्सक्लूसिव सेंटर और 14 मोटो हब ऑफलाइन रिटेल स्टोर हैं।
 

मोटो एक्स4 के स्पेसफिकेशन

मोटो एक्स4 में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी (1080x1920पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है।  फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है।  स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।

मोटो एक्स4 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वाट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • कमियां
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »