Moto X4 दिखने में होगा ऐसा, दो रियर कैमरे के लिए रहिए तैयार

नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने पिछले हफ्ते मोटो एक्स4 हैंडसेट को लेकर नया दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा साझा किया गया Moto X4 का रेंडर स्मार्टफोन के शुरुआती रेंडर में से हो सकता है। और हैंडसेट का आखिरी डिजाइन साल की शुरुआत में लीक हुए वीडियो प्रजेंटेशन में दिख रहे हैंडसेट से मेल खाता है।

Moto X4 दिखने में होगा ऐसा, दो रियर कैमरे के लिए रहिए तैयार
ख़ास बातें
  • इवान ब्लास ने पिछले हफ्ते मोटो एक्स4 हैंडसेट को लेकर नया दावा किया
  • एक 16 मेगापक्सल फ्रंट कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर होगा
  • मोटो एक्स4 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा
विज्ञापन
नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने पिछले हफ्ते मोटो एक्स4 हैंडसेट को लेकर नया दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा साझा किया गया Moto X4 का रेंडर स्मार्टफोन के शुरुआती रेंडर में से हो सकता है। और हैंडसेट का आखिरी डिजाइन साल की शुरुआत में लीक हुए वीडियो प्रजेंटेशन में दिख रहे हैंडसेट से मेल खाता है।

याद दिला दें कि इवान ब्लास ने पिछले महीने मोटो एक्स4 का रेंडर इमेज साझा किया था। दावा किया था कि स्मार्टफोन के रियर पैनल पर दो कैमरे होंगे व एलईडी फ्लैश को सेंसर के नीचे जगह मिलेगी। इस वक्त हमने भी यह बात कही थी कि यह डिज़ाइन कपंनी के वीडियो प्रजेंटेशन के हैंडसेट से मेल नहीं खाता। लीक हुए प्रज़ेटेशन में डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश को टॉप पर दिखाया गया था। डिजाइन में कुछ और भी छोटे-मोटे बदलाव हैं।

गुरुवार को ब्लास ने यह बात मानी की कि हैंडसेट का डिज़ाइन प्रजेंटेशन में दिख रहे हैंडसेट से मेल खाएगा। @evleaks ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने मोटो एक्स4 का आखिरी डिजाइन देखा है। प्रजेंटेशन से हमें आर्टिफिशियल इंटिग्रेशन, स्मार्ट कैमरा फीचर और आईपी68 सर्टिफिकेशन फीचर के बारे में पता चला था।

जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग में मोटो डिवाइस को एक्सटी1789 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और इसके मोटो एक्स4 होने की उम्मीद है। लिस्टिंग के मुताबिक, मोटो एक्स4 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि Moto X4 में एक स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा।

कैमरे की बात करें तो जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में एक 16 मेगापक्सल फ्रंट कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर होगा। मोटो एक्स4 में 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।

ख़ास बात है कि, मोटो एक्स4 के पहला नॉन-गूगल स्मार्टफोन होने की उम्मीद है जो सर्च दिग्गज के प्रोजेक्ट फाई एमवीएनओ सर्विस सपोर्ट करेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • कमियां
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »