Moto X4 एंड्रॉयड वन एडिशन लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

महीने की शुरुआत में एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग के साथ मोटो एक्स4 का एक ग्राफिक्स इमेज इंटरनेट पर सार्वजनिक हुआ था। अब गूगल ने इस हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 21 सितंबर 2017 12:55 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने इस हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है
  • प्रोजेक्ट फाई के तहत अमेरिका में Moto X4 का एंड्रॉयड वन एडिशन लॉन्च
  • एक्स4 के एंड्रॉयड वन वेरिएंट की कीमत 399 डॉलर (करीब 25,800 रुपये) है
महीने की शुरुआत में एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग के साथ मोटो एक्स4 का एक ग्राफिक्स इमेज इंटरनेट पर सार्वजनिक हुआ था। अब गूगल ने इस हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने प्रोजेक्ट फाई के तहत अमेरिका में Moto X4 का एंड्रॉयड वन एडिशन लॉन्च किया है। मोटो एक्स4 के एंड्रॉयड वन वेरिएंट की कीमत 399 डॉलर (करीब 25,800 रुपये) है। बुधवार को ही अमेरिकी मार्केट में इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। नए एडिशन को सुपर ब्लैक और स्टरलिंग ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।

अगर आपके मन में सवाल है कि मोटो एक्स4 के एंड्रॉयड वन एडिशन में क्या मिलेगा तो बता दें कि शुद्ध एंड्रॉयड अनुभव के लिए तैयार रहिए। कंपनी ने बताया है कि हैंडसेट में कुछ खास किस्म के ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। उदाहरण के तौर पर, यह गूगल असिस्टेंट के लिए ऑप्टिमाइज़ है। गूगल डुओ की मदद से आप अच्छी क्वालिटी में वीडियो कॉलिंग का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके अलावा हैंडसेट को साल के अंत तक एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट भी मिल जाएगा। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि Android One Moto X4 उन शुरुआती स्मार्टफोन में से होगा जिसे एंड्रॉयड पी का अपग्रेड मिलेगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह भी मोटो एक्स4 के आम वेरिएंट वाले फीचर और स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। मोटो एक्स4 एंड्रॉयड वन एडिशन में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी (1080x1920पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है।  फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। इसमें 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

मोटो एक्स4 के एंड्रॉयड वन एडिशन में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।  कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है। हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • Bad
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.