Moto X4 का 6 जीबी रैम वेरिएंट हो सकता है 1 फरवरी को लॉन्च

मोटोरोला इंडिया ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वह भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन मोटो एक्स4 का एक नया वेरिएंट भारत में 1 फरवरी को लॉन्च करेगी। मोटो इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके भारत में अगले ज़्यादा तेज़, स्मार्ट और शार्प मोटो एक्स4 लाने की जाने जानकारी दी।

Moto X4 का 6 जीबी रैम वेरिएंट हो सकता है 1 फरवरी को लॉन्च
ख़ास बातें
  • मोटो इंडिया ने 1 फरवरी को नए मोटो एक्स4 को लॉन्च करने की जानकारी दी
  • अपग्रेड वेरिएंट में 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है
  • आज की तारीख में भारतीय मार्केट में मोटो एक्स4 के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं
विज्ञापन
मोटोरोला इंडिया ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वह भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन मोटो एक्स4 का एक नया वेरिएंट 1 फरवरी को लॉन्च करेगी। मोटो इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके भारत में 'ज़्यादा तेज़, स्मार्ट और शार्प' मोटो एक्स4 लाने की जाने जानकारी दी। हैंडसेट के अपग्रेड वेरिएंट में 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मोटो इंडिया ने ट्विटर पर 1 फरवरी को नए मोटो एक्स4 को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी। आज की तारीख में भारतीय मार्केट में मोटो एक्स4 के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं- 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। माना जा रहा है कि अगले महीने से मार्केट में मोटो एक्स4 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी आ जाएगा। संभव है कि यह वेरिएंट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चले। क्योंकि मोटो एक्स4 के अन्य वेरिएंट को लेटेस्ट एंड्रॉयड का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। हम मोटो एक्स4 के इस वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि मोटोरोला के अंतरराष्ट्रीय साइट पर भी 6 जीबी रैम का ज़िक्र नहीं है।


मोटो एक्स4 के स्पेसफिकेशन

मोटो एक्स4 में 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी (1080x1920पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वाट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • कमियां
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »