Moto X4 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने की खबर

कुछ दिन पहले ही मोटो एक्स4 एंड्रॉयड वन वर्ज़न को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने की खबरें आई थीं। अब जानकारी मिली है कि भारत में भी मोटोरोला इंडिया ने अपने मोटो एक्स4 हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट ज़ारी कर दिया है।

Moto X4 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने की खबर
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है
  • मोटो एक्स4 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है
  • अपडेट लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के सभी फीचर से लैस
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही मोटो एक्स4 एंड्रॉयड वन वर्ज़न को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने की खबरें आई थीं। अब जानकारी मिली है कि भारत में भी मोटोरोला इंडिया ने अपने मोटो एक्स4 हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट ज़ारी कर दिया है। फोन के लिए ज़ारी किया गया अपडेट लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के सभी फीचर से लैस है।

दरअसल, दमोबाइलइंडियन ने एक ट्विटर यूज़र के हवाले से Moto X4 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की खबर दी है। क्विकटेकमोहित नाम के ट्विटर प्रोफाइल ने दावा किया है कि उसे अपने मोटो एक्स4 हैंडसेट को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिला है। इस ट्विटर यूज़र ने मोटोरोलाइंडिया को इस अपडेट के लिए टैग करके धन्यवाद दिया है और साथ में अपडेट की स्क्रीनशॉट भी साझा की है। लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर है-OPW27.2 और कंपनी ने इसे ओटीए अपडेट के तौर पर ज़ारी किया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।

अगर आप मोटो एक्स4 इस्तेमाल करते हैं और यह अपडेट मिल गया है तो अच्छी बात है। ऐसा नहीं है तो आप Settings > System > System Updates पर जाकर भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। अपडेट में दिसंबर 2017 का लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच उपलब्ध है। अपडेट के बाद सिस्टम और स्थिर हो जाएगा।
 

मोटो एक्स4 की भारत में कीमत

नवंबर महीने में भारत में लॉन्च किए गए मोटो एक्स4 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है, जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।
 

मोटो एक्स4 के स्पेसफिकेशन

मोटो एक्स4 में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी (1080x1920पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है।  फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है।  स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।

मोटो एक्स4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वाट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • कमियां
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , motorola, Moto X4, Moto X4 Update, Moto X4 Android Oreo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »