Moto S50 फोन 12GB रैम, Dimensity 7300 चिपसेट के साथ Geekbench पर आया नजर!

रियर में 50 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है

Moto S50 फोन 12GB रैम, Dimensity 7300 चिपसेट के साथ Geekbench पर आया नजर!

Photo Credit: Lenovo

Moto S50 से पहले कंपनी चीन में Moto S50 Neo (फोटो में) को भी लॉन्च कर चुकी है।

ख़ास बातें
  • Moto S50 को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।
  • फोन में Dimensity 7300 चिपसेट आ सकता है।
  • इस फोन में 4,400mAh की बैटरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
Motorola ने मार्केट में अपना नया फोन Motorola Edge 50 Neo लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी चीन में भी पेश करेगी, लेकिन दूसरे नाम से। अफवाह है कि फोन चीन में Moto S50 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है जो कि Edge 50 Neo का ही रिब्रांडेड वर्जन होगा। लॉन्च से पहले अब अपकमिंग फोन को गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चल रहे हैं जो Edge 50 Neo से काफी मेल खाते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Moto S50 Neo के बाद Moto S50 फोन चीन में जल्द लॉन्च होने वाला है जिसके स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले एक पॉपुलर बेंचमार्क लिस्टिंग में सामने आ गए हैं। Moto S50 को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, इसका मॉडल नम्बर XT2409-5 है। फोन में Dimensity 7300 चिपसेट मेंशन किया गया है जो कि Motorola Edge 50 Neo में भी दिया गया है। चिपसेट की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.50GHz है। साथ में Mali-G615 MC2 GPU भी दिया गया है। फोन में 12 जीबी रैम लिस्ट की गई है। 

हाल ही में आए कुछ लीक्स में इसके कई स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। फोन में 6.36 इंच का एफएचडी प्लस OLED डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा और HDR10+ का सपोर्ट भी इसमें मिलने वाला है। फोन में 4,400mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है जो फोन के मेन कैमरा के रूप में मौजूद होगा। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। तीसरे सेंसर के तौर पर 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस यहां दिया जा सकता है। जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। इसके अतिरिक्त फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए यह डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »