• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto One Power की तस्वीरें आईं सामने, डिस्प्ले और कैमरे को लेकर मिली यह जानकारी

Moto One Power की तस्वीरें आईं सामने, डिस्प्ले और कैमरे को लेकर मिली यह जानकारी

Moto One Power स्मार्टफोन लेनेवो के अधिकार वाले मोटो का मिड-रेंज फओन हो सकता है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636...

Moto One Power की तस्वीरें आईं सामने, डिस्प्ले और कैमरे को लेकर मिली यह जानकारी

मोटो वन पावर की तस्वीरें आईं सामने

ख़ास बातें
  • Moto One Power होगा कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन
  • स्नैपड्रैगन 636 और 4 जीबी रैम जैसे प्रीमियम फीचर से होगा लैस
  • फोन में डिस्प्ले नॉच, वर्टिकल डुअल रियर कैमरे की भी चर्चा
विज्ञापन
Moto One Power स्मार्टफोन लेनेवो के अधिकार वाले मोटो का मिड-रेंज फओन हो सकता है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 और 4 जीबी रैम जैसे प्रीमियम फीचर दिए जाएंगे। नई रिपोर्ट में Moto One Power की कथित तस्वीरें लीक हुई हैं। तस्वीर की मानें तो फोन में डिस्प्ले नॉच, वर्टिकल डुअल रियर कैमरे, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग हो सकती है। लॉन्च का ब्यौरा और फीचर के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

टेकइन्फोबिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्सटर ने दावा किया है कि फोन के नाम को लेकर संशय है कि यह Moto One Power होगा या सिर्फ Moto One. फ्रंट में स्मार्टफोन बेज़ल रहित डिज़ाइन और नॉच के साथ आएगा। नॉच में सेल्फी कैमरा और सेंसर होंगे। साथ ही इसमें फेस अनलॉक की सुविधा भी दी जा सकती है। स्मार्टफोन में डुअल डेडीकेटिड स्लॉट या हाइब्रिड स्लॉट दिए जाने की उम्मीद है।
 
moto

दायीं ओर मोटो स्मार्टफोन में वॉल्यूम कंट्रोल बटन हैं, साथ में दी गई हैं लॉक-पावर बटन। हैंडसेट के पीछे वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होगा। दोनों सेंसर के बीच एलईडी फ्लैश मिलेगा। मोटो लोगो भी बैक में रहेगा। साथ में एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग नीचे की ओर रहेगी। आखिर में स्मार्टफोन में यूज़र को मिलेगा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल स्टीरियो स्पीकर।

बता दें कि पुरानी लीक में भी पता चला था कि One Power में नॉच होगी, जिस पर सेल्फी और अन्य ज़रूरी सेंसर देखे गए थे। कैमरे के लिहाज़ से देखें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जैसा कि पहले भी सामने आया था। One Power के रियर में 12+5 मेगापिक्सल का कैमरे होंगे। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। One Power के बारे में कहा जा रहा है कि फोन 3780 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।

स्मार्टफोन टर्बो चार्जिंग सपोर्ट करेगा। One Power 3 सी सर्टिफिकेशन साइट पर भी नज़र आया था। यह साइट पर XT1942 कोडनाम के साथ देखा गया था। हालांकि, कीमत को लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। पिछली अफवाहों की मानें तो संभव है कि फोन आगामी तिमाही में दस्तक दे सकता है।

बैक की बात करें तो One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। साथ ही एम बैटविंग लोगो दिया जाएगा। डुअल रियर कैमरा वर्टिकल आकार में होगा। ठीक वैसा, जैसा ऐप्पल आईफोन X दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto One, Moto One Power, Lenovo, Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »