मोटो एम स्मार्टफोन में जल्द मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट, कंपनी ने की पुष्टि

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2016 17:41 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एम भारत में मंगलवार को लॉन्च हुआ
  • कंपनी ने मोटो एम में जल्द नूगा अपडेट मिलने की बात कही थी
  • मोटो एम की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है
मोटोरोला ने एक ट्वीट कर मोटो एम स्मार्टफोन में एंड्रॉयड नूगा अपडेट जल्द मिलने की पुष्टि कर दी है। मोटो एम स्मार्टफोन को मंगलवार को भारत में लॉन्च किया गया।
 
याद दिला दें कि भारत में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ मोटो एम एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। यह मोटोरोला का पहला मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है। इस डिवाइस में 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है और यह फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। मोटो एम में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो पी15 प्रोसेसर है। यह 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

मोटो एम में फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिलए फोन में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 4जी वीओएलटीई, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।

इस बीच, एक ताजा लीक में मोटो एक्स प्ले में एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट मिलने की जानकारी मिली थी। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट पिछले हफ्ते ही जारी हुईं थीं। हालांकि, अभी मोटो एम में नूगा अपडेट मिलने के बारे में सटीक तारीख का पता नहीं है।
Advertisement

मोटोरोला ने नूगा अपडेट जारी करने के लिए किसी तारीख का ऐलान नहीं किया। हालांकि ट्वीट से इशारा मिलता है कि मोटो एम यूज़र को यह अपडेट जल्द मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी15

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.