Moto M को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलने की खबर

लेनोवो को मोटो एम स्मार्टफोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 30 जून 2017 18:54 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलना शुरू हो गया है
  • मोटो एम को मिल रहा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट 1.5 जीबी का है
  • पडेट के साथ स्मार्टफोन में डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप भी आता है
लेनोवो को मोटो एम स्मार्टफोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। याद दिला दें कि एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले Moto M हैंडसेट के दो वेरिएंट हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है और 17,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है।

यूज़र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मोटो एम को मिल रहा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट 1.5 जीबी का है। एंड्रॉयड के नए वर्ज़न के अपडेट के साथ स्मार्टफोन में डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप भी आता है।
Advertisement

एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के साथ आपको आम फ़ीचर मिलेंगे। लेकिन इनका ज़िक्र चेंजलॉग में नहीं है। मोटो एम को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट रोलआउट किए जाने के बारे में जानकारी फोनअरिना द्वारा दी गई थी।

बता दें कि मोटो एम में 5.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन (1080x1920 पिक्सल) है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Advertisement

मेटल बॉडी के अलावा इस फोन की ख़ासियत पीडीएएफ से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

नए मोटो एम में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो पी15 प्रोसेसर दिया गया है। यूज़र चाहें तो स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ा सकते हैं। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि इसमें एक साथ दो सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। दावा किया गया है कि मोटो एम स्मार्टफोन एक डबल लेयर नैनो-कोटिंग के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 4जी वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 151.35x75.35x7.85 मिलमीटर और वज़न 163 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी15

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo Moto M Update, Mobiles, Android, India, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.