Moto M अब आपके पास के दुकानों में भी उपलब्ध

मोटोरोला ब्रांड का फुल-मेटल बॉडी वाला पहला स्मार्टफोन मोटो एम अब ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह अब तक सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिकता रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जून 2017 11:32 IST
मोटोरोला ब्रांड का फुल-मेटल बॉडी वाला पहला स्मार्टफोन मोटो एम अब ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह अब तक सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिकता रहा है। Moto M हैंडसेट के दो वेरिएंट हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है और 17,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है।

गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि Moto M को देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध करा दिया गया है। दोनों ही वेरिएंट दुकानों में भी लॉन्च कीमत में ही उपलब्ध हैं।
Advertisement

बता दें कि मोटो एम में 5.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन (1080x1920 पिक्सल) है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

मेटल बॉडी के अलावा इस फोन की ख़ासियत पीडीएएफ से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

नए मोटो एम में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो पी15 प्रोसेसर दिया गया है। यूज़र चाहें तो स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ा सकते हैं। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि इसमें एक साथ दो सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। दावा किया गया है कि मोटो एम स्मार्टफोन एक डबल लेयर नैनो-कोटिंग के साथ आता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 4जी वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 151.35x75.35x7.85 मिलमीटर और वज़न 163 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी15

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.