• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G96 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस आए सामने, Snapdragon 7s Gen 2 के साथ, 50MP कैमरा और 144Hz pOLED डिस्प्ले से लैस!

Moto G96 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस आए सामने, Snapdragon 7s Gen 2 के साथ, 50MP कैमरा और 144Hz pOLED डिस्प्ले से लैस!

Motorola अपने नए  G सीरीज फोन Moto G96 पर काम कर रहा है।

Moto G96 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस आए सामने, Snapdragon 7s Gen 2 के साथ, 50MP कैमरा और 144Hz pOLED डिस्प्ले से लैस!

Photo Credit: Motorola

Moto G85 में 6.67 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Moto G96 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Moto G96 में स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
  • Moto G96 में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
विज्ञापन
Motorola अपने नए  G सीरीज फोन Moto G96 पर काम कर रहा है। इस फोन को जल्द ही Moto G86 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक से इसके बारे में पता चला है। हाल ही में एंड्रॉयड हेडलाइन्स की एक नई लीक में Moto G96 की फोटो और प्राइमरी कैमरा की जानकारी मिली है। यहां हम आपको Moto G96 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G96 Price


कीमत की बात की जाए तो Moto G96 की कीमत की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी। हालांकि, Moto G96 भारत में $270 (लगभग 25,000 रुपये) से कम कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है।


Moto G96 Specifications


लीक के अनुसार, Moto G96 में 144Hz रिफ्रेश रेट, 10 बिट कलर और वॉटर टच 2.0 के साथ 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन में फ्रंट कैमरे के लिए होल पंच कटआउट है। अगर डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक Moto G85 जैसा लगता है, लेकिन इसमें फ्लैट डिस्प्ले होने की उम्मीद है। कलर ऑप्शन के मामले में Moto G96 कैटलिया ऑर्किड (लैवेंडर), ड्रेसडेन ब्लू, ग्रीनर पेस्टर्स और एशले ब्लू जैसे 4 कलर्स में उपलब्ध होने की उम्मीद है, इसमें सभी वीगन लेदर से बने होंगे। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो G96 के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया जाने की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। आपको बता दें कि 7s Gen 2 मोटो जी95 में उपयोग किए गए Snapdragon 6 Gen 4 से अपग्रेड है। हालांकि, Motorola लेटेस्ट 7s Gen 3 को लैस नहीं कर रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »